एकल नृत्य प्रतियोगिता में मनीषा रही प्रथम विजेता

डीग, यहां जय पैलेस मैरिज होम में श्री मित्र भारत समाज संस्थान की ओर से संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय भगवत कटारा की स्मृति में एवं जिला अध्यक्ष कुलदीप कटारा के सानिध्य में छात्राओं की एकल नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार चंद्रभान वर्मा चंद्र ने की तथा मुख्य अतिथि समाजसेवी राहुल बजाज थे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में धर्मवीर एडवोकेट मोहन स्वरूप पाराशर मोनिका जैन अर्चना किराड़ एवं चंद्रभान शर्मा ( चऊआ सर ) उपस्थित थे।

इन सभी का जिला अध्यक्ष रमनलाल गोस्वामी एवं तहसील अध्यक्ष मुकेश राजपूत ने साफा व सॉलमाला आदि से स्वागत किया । इस कार्यक्रम में 22 प्रतियोगी छात्राओं ने भाग लिया इसमें मनीषा पुत्री श्री उदयवीर ने प्रथम स्थान एवं यशस्वी शर्मा पुत्री श्री नीरज शर्मा ने द्वितीय स्थान तथा आरूषि शर्मा एवं ज्योति यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

लकी ड्रा विजेता यशस्वी शर्मा , मनीष , और गौरी गोयल थीं। इसमें 10 छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार दिए गए । इसमें प्रथम छात्रा को ₹1500 व द्वितीय छात्रा को ₹1000 तथा तृतीय छात्रा को ₹500 नगद प्रशस्ति पत्र माला पटका आदि से नवाजा गया । इसमें निर्णायक की भूमिका महावीर पाठक , सुमन चौधरी एवं सूरजभान ने निभाई । इस अवसर पर जिला महामंत्री विक्की पहाड़ी , डॉ नरेंद्र डागुर , सूबेदार मेजर रमेश चंद्र शर्मा, हरपाल कोरेंर, देवीराम गुप्ता, बाबूलाल सैनी, लोकेश शर्मा आदि लोग उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन मोतीलाल शर्मा और मुकेश सिंह राजपूत ने किया और आभार जिला अध्यक्ष रमनलाल गोस्वामी ने किया।