मनोज बाजपेयी ने इस अभिनेता के खिलाफ ठोका मानहानि का केस...

जयपुर। बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी ने कुछ दिनों पहले एक बेव सीरीज की थी जिसका नाम था— द फैमिली मैन 2। इस बेव सीरीज को लेकर एक्टर कमाल राशिद खान ने मनोज बाजपेयी के खिलाफ एक रॉस्ट वीडियो बनाया था। जिसमें केआके ने अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसी टिप्पणी को लेकर केआरके के खिलाफ इंदौर की एक अदालत में मनोज बाजपेयी ने आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया है।

पीटीआई के अनुसार, उन्होंने आईपीसी की धारा 500 (मानहानि की सजा) के तहत न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की अदालत में एक आपराधिक शिकायत दर्ज की है। विचाराधीन आपत्तिजनक ट्वीट को केआरके ने पिछले महीने पोस्ट किया था और कथित तौर पर अभिनेता की आखिरी ओटीटी रिलीज 'द फैमिली मैन 2' के बारे में बोलते हुए मनोज बाजपेयी की छवि खराब की थी।
अभिनेता मनोज बाजपयेी के वकील ने कथित तौर पर कहा कि मनोज बाजपेयी व्यक्तिगत रूप से अपना बयान दर्ज करने के लिए अदालत के सामने पेश हुए और अदालत से मामले में आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज करने का आग्रह किया।

बता दें इससे पहले केआरके पर सलमान खान भी मानहानि का केस दर्ज करवा चुके हैं। केआरके ने सलमान की फिल्म राधे को लेकर एक रॉस्ट वीडियो बनाया था। जिसमें सलामन के खिलाफ केआरके ने आपत्तिजनक शब्द इस्तेमाल किये थे। केआरके ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था।

याद दिला दें कि मनोज बाजपेयी के अलावा, 'द फैमिली मैन 2' में सामंथा अक्किनेनी, प्रियामणि, शारिब हाशमी, सनी हिंदुजा, श्रेया धनवंतरी, शरद केलकर और सीमा बिस्वास ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाईं। लोकप्रिय सीरीज में अश्लेषा ठाकुर और वेदांत सिन्हा भी थे।