संवाददाता सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी।
बॉलीवुड सिंगर रहमान खान मिस राजस्थान हिमांशी गोड. का स्टेज शो
सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र सिंह गुढा सीएमएचओ छोटेलाल गुर्जर मंडावा प्रधान शारदा देवठिया सुरेश मीणा किशोरपुरा सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया कर्मियों ने की शादी में शिरकत
मझाऊ गांव के धोरों में रविवार की रात्रि को बड़ी जगमगाहट रही। लोग रास्तों में गाड़ियों के काफिले में घंटों जाम में खोए रहे। अवसर था डॉक्टर देव बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक राकेश कुमार देवठिया के छोटे भाई दिनेश देवठिया की शादी समारोह का। छोटे से गांव के मरुस्थली जमी पर बनी शानदार कोठी को खूब सजाया गया। लंबा टेंट अच्छी डिनर व्यवस्था रही। सबसे बड़ी खास बात इस वैवाहिक रिसेप्शन में मशहूर बॉलीवुड सिंगर रहमान अली मिस राजस्थान हिमांशी गौड का रात्रि स्टेज शो भी था। इस समारोह में राजस्थान सरकार के सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र सिंह गुढा के फॉलोअर्स की कमी नहीं थी। शादी समारोह में इन सितारों से कहीं अधिक मंत्री गुढा के साथ सेल्फी लेने वालों की कमी नहीं थी। गौरतलब है कि देवठिया परिवार के इस शानदार आवास पर गत वर्षो राजस्थानी फिल्म पैसों सैको बाप नामक फिल्म की शूटिंग हो चुकी है। कार्यक्रम में फिल्म अभिनेता सुरेश मीणा किशोरपुरा, उदयपुरवाटी सेंट्रल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के निदेशक लोकेश राठी ,जिला सीएमएचओ छोटे लाल गुर्जर, बीसीएमओ मुकेश भूपेश, मंडावा प्रधान शारदा देवठिया, जेतपुरा सरपंच पवन वर्मा, परसरामपुरा सरपंच करनीराम, डॉक्टर पीडी वर्मा, डॉक्टर राहुल, सुल्तान सिंह देवठिया, रामअवतार सोनी बुगाला, बजरंग लाल महिपाल सिंह गुढ़ा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।