मराठी टीवी अभिनेत्री की बाइक ट्रैक्टर से टकाराई, मौके पर मौत

जयपुर। महाराष्ट्र के सांगली-कोल्हापुर राजमार्ग पर मराठी टीवी अभिनेत्री की मोटर साइकिल ट्रैक्टर से टकरा गई जिससे मौके पर ही मौत हो गई। पुलिसने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को कहा कि 32 वर्षीय मराठी टेलीविजन अभिनेत्री की मोटरसाइकिल को कोल्हापुर जिले में कंक्रीट के मिक्सर ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि टीवी धारावाहिक 'तुज्यहत जीव रंगाला' में नजर आने वाली कल्याणी कुराले-जाधव शनिवार देर शाम घर जा रही थीं, तभी सांगली-कोल्हापुर राजमार्ग पर हलोंडी चौराहे के पास यह दुर्घटना हो गई। कोल्हापुर पुलिस अधिकारी ने कहा, "पास के अस्पताल में पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।"