पेशावर की मस्जिद में जबरदस्त ब्लास्ट, 30 की मौत और 56 गंभीर रूप से घायल

जयपर। पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी शहर पेशावर स्थित एक म​स्जिद में एक भीषण विस्फोट हुआ जिसमें 30 लोंगे के मारे जाने की खबर है। इसके अलावा 56 लोगों को घायल बताया जा रहा है। यह भीषण बलास्ट एक शिया मस्जिद में हुआ है।

बलास्ट के दौरान मस्जिद के आसपास प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह बलास्ट पेशावर के कोचा रिसालदार इलाके हुआ है। और जुमे के नमाज के कुछ क्षण पहले ही यह भीषण ब्लास्ट हुआ। जिस स्थान पर ब्लास्ट हुआ यह राजधानी इस्लामाबाद से लगभग 190 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। एक व्यक्ति ने कहा कि, "मैंने देखा कि एक व्यक्ति ने मस्जिद में प्रवेश करने से पहले दो पुलिसकर्मियों पर गोलियां चलाईं। कुछ सेकंड बाद मैंने एक बड़ा धमाका सुना।"

विस्फोट के बाद पुलिस ने घटना स्थल पर बचाव कार्य शुरू कर दिया। बचाव दल मृतकों और घायलो को अस्पताल लेते जाते हुए देखा गया। विस्फोट इनता भीषण था कि म​स्जिद के आस-पास की इमारतों की खिड़कियों को उड़ा दिया।

ऑस्ट्रेलिया के पाकिस्तान दौरे पर खतरा
बता दें कि कल 5 मार्च यानि कल से पाकिस्तान के रावलपिंडी में यह पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जाना है। इस ब्लास्ट के बाद अब ऑस्ट्रेलिया अपने इस दौरे को सुरक्षा कारणों से रद्द कर सकता है। इससे पहले भी न्यूजीलैंड अपना पाकिस्तान दौरा सुरक्षा कारणों के चलते छोड़ चुकी है।