जयपुर में ATM हैकिंग के मास्टरमाइंड को SOG ने किया गिरफ्तार, दिल्ली से करता था हैंडल

जयपुर। कुछ दिनों पहले जयपुर में हुए एटीम हैकिंग कांड के मास्टरमांइड को एसओजी ने ​गिरफ्तार कर लिया है। मास्टरमांइड आरोपी का नाम संडे कैलेची है। लूट की घटनाओं का प्लान दिल्ली से ही बनाता था। वहीं से अपनी गैंग को हैंडल करता ​था। एसओजी पुलिस के मुताबिक शख्स नाजीरियन है, और दिल्ली के चंदविहार में रहता है। इस शख्स ने लूटें हुए 32 लाख रूपये में से 20 लाख रूपये अपने नाजीरिया बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिये थे। एसओजी टीम ने उदयपुर के होटल से रास्पबेरी पाई डिवाइस व लैपटॉप भी बरामद कर लिए हैं।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले दो विदेशी महिलाओं ने जयपुर में बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम को हैक कर 32 लाख रुपए लूट लिए थे। ये महिलाऐं इतनी शातिर थी कि इन्होंने मात्र तीन मिनट में एटीम हैक कर 8.40 लाख रूपये निकाल लिये। ये दोनों महिलाऐं विदशी हैं और पुसिल ने इन्हें अरेस्ट कर लिया है। इन विदेशी महिलाओं में एक का नाम नानटोंगो एलेकजेन्ड्रस है जो कि युगांडा की रहने वाली है। वहीं, दूसरी महिला का नाम लौरा कैथ है जो कि गांबिया की रहने वाली है। जांच पड़ताल में पाया गया कि इनके पास फर्जी पासपोर्ट हैं। पुछताछ में पता चला है कि ये दोनों ​महिलाऐं फर्जी पासपोर्ट के साथ जयपुर, उदयपुर, कोटा, दिल्ली जैसे शहरों में काफी दिनों से घूम रही थीं। अलग अलग जगहों पर इन्होंने कईं एटीएम हैक करके लाखों रूपये पार कर चुकी हैं।

सिस्टम पर खड़े होते सवाल
निश्चित रूप से एसओजी के खुलासे सिस्टम पर बड़ा सवाल खड़े करते हैं। विदेशी महिलाऐं फर्जी पासपोर्ट के साथ घुमना और लूट कि घटनाओं को अंजाम देना देश के सिस्टम पर बड़ा सवाल खड़ा करते हैं।