जयपुर। यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा प्रमुख मायवती ने राहुल गांधी के द्वारा उन पर की गई टिप्प्णी पर पलटवार किया है। दलित नेता मायावती ने कहा कि राहुल गांधी ने गठबंधन के लिए पार्टी द्वारा रखे गये सभी प्रस्तावों को खारिज कर दिया। राहुल गांधी अपना घर संभाल नहीं सके और बसपा पर तंज कस रहे हैं।
उन्होंने कहा, "इस तरह की टिप्पणी करने से पहले कांग्रेस को 100 बार सोचना चाहिए। सच्चाई ये है कि कांग्रेस पार्टी बीजेपी से जीत नहीं सकी इसलिए अब इन छोटी छोटी बातों को बना रही है। कांग्रेस ने सत्ता में और यहां तक कि सत्ता से बाहर भी कुछ नहीं किया है।"
राजीव गांधी ने भी किया बदनाम
बसपा प्रमुख ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री और राहुल गांधी के दिवंगत पिता राजीव गांधी ने भी उनकी बहुजन समाज पार्टी को बदनाम करने की कोशिश की। उन्होंने कहा, "अब प्रियंका गांधी भी यह कहकर ऐसा कर रही हैं कि मुझे ईडी और अन्य जांच एजेंसियों से डर लगता है। यह सब सच नहीं है। उन्हें पता होना चाहिए कि हमने सुप्रीम कोर्ट में इन सभी मुद्दों पर लड़ाई लड़ी और जीती।"
बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा था कि, "कांग्रेस ने मायावती को गठबंधन की पेशकश की थी और कहा था आप मुख्यमंत्री बन कर सत्ता संभालइये लेकिन उन्होंने हम से बात तक नहीं की। उन्हें मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने हमसे बात तक नहीं की।