एमबीए की छात्रा का सामूहिक बलात्कार, 5 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर। कर्नाटक एक सामुहिक रेप का मामला सामने आया है। छ: लोगों ने मिलकर एक 22 वर्षीय एमबीए छात्रा का रेप किया। पुलिस ने 5 लोगों को अरेस्ट कर लिया है। एक आरोपी अभी भी फरार है। कनार्टक के डीजीपी प्रवीण सूद ने शनिवार को कहा कि मैसूर में एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसकी सहेली पर जानलेवा हमला करने के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि छठा आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
सभी पांच तमिलनाडु के तिरुपुर जिले के मजदूर हैं। डीजीपी श्री सूद ने कहा, गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक किशोर है जिसकी उम्र 17 वर्ष है।
पुलिस के मुताबिक युवती - मैसूरु विश्वविद्यालय में पढ़ रही महाराष्ट्र की 22 वर्षीय एमबीए की छात्रा है। और वह अपने दोस्त के साथ मंगलवार देर शाम चामुंडी हिल्स पर घूमने गये थे। कथित तौर पर शराब पीने वाले पुरुषों के एक समूह ने इस युगल को जंगलों में जाते देखा और उनका पीछा किया। इसके लगभग छह घंटे बाद अस्पताल में भर्ती कराया।

युवकों ने युगल को को घेर लिया और पैसे की मांग करने लगे। जब उन्होंने पैसे देने से मना किया तो युवती के दोस्त को पीटा और दो आरोपियों ने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया और गंभीर रूप से घायल कर दिया। कर्नाटक के गृह मंत्री अरगा ज्ञानेंद्र ने कहा है कि पुलिस अब तक युवती का बयान दर्ज नहीं कर पाई है, क्योंकि वह अभी भी सदमे में है। क्रूर और भयानक घटना ने कर्नाटक और देश भर में उग्र विरोध शुरू कर दिया।