भजनलाल सरकार में मीडियाकर्मी असुरक्षित - दैनिक न्यूज के मीडियाकर्मियों पर किया हमला

-एक रिपोर्टर को किया लहूलुहान

-प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आरओ बनें रहे मूकदर्शक

अलवर, सूबे की भजनलाल सरकार में अधिकारी की मौजूदगी में मीडियाकर्मी सुरक्षित नहीं है।प्रदूषण से सम्बंधित खबरें चलाने से बौखलाए कम्पनी के मालिकों और उनके गुंडानुमा समर्थकों ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आरओ के सामने ही हमला कर मीडियाकर्मी को लहूलुहान कर दिया।ये हमलावर आरएसएस और बीजेपी के समर्थक बताए जा रहे है।जिससे लगता है भजनलाल की सरकार में भी मीडियाकर्मी सुरक्षित नहीं है।पीटते रिपोर्टरों ने ऐसा महसूस किया कि कम्पनी संचालकों और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आरओ के बीच प्रगाढ़ तालमेल है।

आरओ ने मीडियाकर्मियों को बचाने का प्रयास नहीं किया बल्कि मूकदर्शक बनें रहे।प्रदूषण बोर्ड अलवर के आरओ की कार्यशैली इस तरह की रही कि जब उन्हें रिपोर्टर ने कम्पनी से गंदे पानी निकलने की जानकारी दी  तो आरओ ने पहले कम्पनी मालिक सुभाष अग्रवाल और एमआईए एसोसियेशन के अध्यक्ष गोविंद गर्ग को सूचना दी कि वे मौके पर निरीक्षण करने पहुंच रहे है।तुम सब भी मौके पर पहुंचे।क्या कोई आरओ निरीक्षण करने से पहले कम्पनी को सूचना देता है।सूचना देकर निरीक्षण करना,यह कैसा निरीक्षण हो सकता है।इसका अनुमान लगाना सहज है।

दैनिक अलवर न्यूज के रिपोर्टर पीयूष उपाध्याय और नरेश वशिष्ठ पिछले कई दिनों से देश की गंभीर समस्या बढ़ते पॉल्यूशन को लेकर खबरें प्रकाशित कर सूबे की जबावदेही और पारदर्शी सरकार बताने वाली भजनलाल सरकार को अवगत करा रहे थे।आज अलवर दैनिक न्यूज के रिपोर्टर पीयूष उपाध्याय और नरेश वशिष्ठ को सूत्रों से जानकारी मिली कि श्री आंवला कंपनी से बदबूदार हरे रंग का पानी निकल रहा है।जिससे जल और वायु प्रदूषण फैलता है।जानकारी मिलने पर अलवर दैनिक न्यूज के रिपोर्टर पीयूष उपाध्याय और नरेश वशिष्ठ श्री आंवला कंपनी पहुंचे और कम्पनी से निकलने वाले गंदे पानी का  विजुअल बनाने लगे।

इतने में ही अचानक कम्पनी के संचालक और बीजेपी के समर्थक होने के साथ आरएसएस से लंबे समय से जुड़े सुभाष अग्रवाल और उनके पुत्र दीपक और एक अन्य पुत्र ,एमआईए एसोसियेशन अध्यक्ष और भारत माइक्रोन संचालक गोविंद गर्ग और उनके दो दर्जन गुंडा नुमा समर्थक हाथों में लाठी और अन्य हथियार सहित अचानक आ धमके और दोनों रिपोर्टरों पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आरओ के सामने ताबड़तोड़ हमला करने लगे।हमले में  रिपोर्टर पीयूष उपाध्याय लहूलुहान हो गए।सूचना पर मौके पर एमआईए थाना पुलिस पहुंची और बंधक बनाकर मारपीट कर लहूलुहान कर चुके रिपोर्टर को मुक्त कराकर थाने लेकर पहुंची।

इधर,पत्रकार, धार्मिक, सामाजिक संगठनों सहित अन्य संगठनों ने पत्रकारों पर हमले की निंदा करते हुए हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की है।