मीणा बने भौंरा सहकारी समिति के निर्विरोध अध्यक्ष

मीणा बने भौंरा सहकारी समिति के निर्विरोध अध्यक्ष

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

कोटा 25 सितंबर जिले के सांगोद विधानसभा क्षेत्र के भौंरा सहकारी समिति में सभी सदस्यों को निर्विरोध चुना गया, अध्यक्ष इंजीनियर बद्री प्रसाद मीणा एवं उपाध्यक्ष ओम मीणा को चुना गया! पूर्व अध्यक्ष राजाराम मीणा ने माला पहनाकर सभी सदस्यों स्वागत किया एवं सभी को बधाई दी, सहकारी समिति सदस्य किशन गोपाल मीणा, चेतन मीणा, विमला बाई, रामकिशन, हरिओम, राजेन्द्र, भेरूलाल, लटुरी बाई, ग्र जगदीश मीणा, जवाहर लाल मीणा, प्रकाश मीणा,आदि ग्रामीण उपस्थित रहे! अध्यक्ष बद्री प्रसाद मीणा मांडलगढ़ में रेलवे में सीनियर सेक्शन इंजीनियर पद पर रिटायर्ड होकर अब अपने गांव में अध्यक्ष के रूप में किसानों की सेवा में अपना योगदान देंगे!