जयपुर। मामला यूपी के मेरठ शहर का है जहां विशेष समुदाय के युवकों ने कांवड पर थूक दिया जिससे मामला गरमा गया और कांवडियों ने हाइवे जाम कर दिया। साथ ही पुलिस चौकी में तोड फोड की।
दरअसल मेरठ में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र हाईवे-58 हाईवे चौकी के पास हरिद्वार से राजस्थान के लिए बड़ी संख्या में कावंडिये कांवड लेकर जा रहे थे। इसी दौरान दो युवकों ने कावड पर थूक दिया। एक यूवक मौके से भागने में सफल रहा लेकिन दूसरे यूवक को कांवडियों ने धर दबोचा। पूछताछ करने पर यूवक विशेष समूदाय से निकले। पकडे गये यूवक की कांवडियों ने जमकर पिटाई कर दी।
इस घटना से गुस्सा होकर कांवडियों ने हाइवे को जाम कर दिया और हाइवे पुलिस चौकी पर तोडफोड कर दी। सूचना मिलते ही एसएसपी एसपी ट्रैफिक डीएम समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और कावड़ियों को समझा बुझा कर मामले को शांत करने का प्रयास किया। कुछ देर समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।
कांवड यात्रा में शामिल राजस्थान के जिला भरतपुर तहसील गांव सीकरी निवासी हनी मुखीजा दिशांत, लोकेश, कपिल, धीरज आदि कावड़ियों ने बताया कि वह पिछले 2 महीने से विशाल कावड़ को हरिद्वार से लाने की तैयारी कर रहे थे। 21 जुलाई की शाम को राजस्थान के 40 कांवरियों का जत्था विशाल व मनमोहक शिव परिवार विराजमान कावड़ को लेकर राजस्थान के लिए चला था। इसी दौरान डिवाइडर से कूदकर आये दो यूवकों ने उनकी कावड़ पर तीन चार जगह थूक दिया। इतना देख कांवरियों ने युवकों को घेरा, जिसमें एक युवक धर दबोचा। जबकि दूसरा भाग निकला कावड़ियों ने पकड़ में आए युवक की जमकर धुनाई की। इसी बीच भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची। आरोपित युवक को भीड़ से छुड़ाकर पुलिस अपने साथ ले गई।