ग्रेटर नोएडा के उपभोक्ताओं को योगी सरकार का तोहफा, बिजली यूनिट दरों में 10 प्रतिशत की रियायत

जयपुर। उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रेटर नोएडा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बडी सौगात दी है। विद्युत नियामक आयोग ने ग्रेटर नोएडा में रहने वालों सभी उपभोक्ताओं के लिए बिजली की दरों में 10 प्रतिशत की कमी करने का एलान किया है। यानि की अब नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) के समस्त उपभोक्ताओं के लिए इस एलान के बाद पहले से प्रति यूनिट कीमत में 10 प्रतिशत की जायेगी। इससे ग्रेटर नोएडा के लाखों उभोक्ताओं को बिजली खर्चों में कुछ राहत मिलेगी।

बता दें कि ग्रेटर नोएडा में नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड के लाखों उपभोक्ताएं सोसायटी और कालोनियों के साथ ग्रामीण इलाकों में रहते हैं। ऐसे में वर्तमान में बिजली की बढ़ी दरों से परेशान लाखों लोगों से इसका खर्च का बोझ कम होगा। उभोक्ताओं को बिजली की वर्तमान दरों में कटौती करने का फैसला नियामक आयोग ने बैठक में हुई चर्चा के बाद लिया फैसला गया है।

सूत्रों के मुताबिक एनपीसीएल ने पिछले साल उपभोक्ताओं से खूब मुनाफा कमाया है। ऐसे में पिछले दिनों उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने एक बैठक की थी। इस बैठक में एनपीसीएल की चालू वित्तीय वर्ष के लिए बिजली दर के प्रस्ताव पर चर्चा हुई थी। इसके साथ ही सुनवाई के दौरान उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने कंपनी द्वारा लागत से प्रति यूनिट 2.05 रुपये तक ज्यादा कमाने का मुद्दा उठाते हुए बिजली दर कम के साथ ही इस मामले की जांच सीबीआइ से कराने की मांग आयोग से की थी।

वहीं, नोएडा पावर कंपनी का अगले वर्ष 30 अगस्त को लाइसेंस समाप्त जो जायेगा। इसी बात को ध्यान रखते हुए अब उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद की मांग है कि अब ग्रेटर नोएडा की बिजली आपूर्ति एनपीसीएल कंपनी से वापस लेकर पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम दी जाये। इसी दबाव में आकर अब एनपीसीएल ने बिजली दरों में कटौती करने का एलान किया है।