संवाददाता विजयपाल सैनी शाहपुरा जयपुर
जयपुर। 26 जून को शाहपुरा में होने वाले बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बुधवार शाम को पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह के मुख्य आतिथ्य व मनोहरपुर मंडल अध्यक्ष राम प्रकाश नाई की अध्यक्षता में बिशनगढ़ एवं घासीपुरा में बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस मौके पर सिंह ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुंचा कर उनका लाभ दिलाने की जानकारी दी।
मंडल अध्यक्ष रामप्रकाश नई ने बूथ कार्यकारिणी व बूथ स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों के बारे में जानकारी दी। मंडल महामंत्री प्रह्लाद गुर्जर ने युवा कार्यकारिणी के बारे में बताया। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं गिनाई… इस अवसर पर पूर्व विधायक सिंह ने कहा कि भाजपा केंद्र सरकार आमजन के लिए, महिलाएं, गरीब, किसान सभी के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। लेकिन कांग्रेस सरकार नहीं चाहती कि केंद्र सरकार की योजनाएं जन जन तक पहुंचे। राज्य सरकार जानबूझकर जल जीवन मिशन योजना को अटका रही है.. कांग्रेस सरकार की लापरवाही के कारण ही केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन योजना अधूरी पड़ी हुई है। यदि जल जीवन मिशन में राज्य की कांग्रेस सरकार सहयोग करती तो आज हर घर तक पीने योग्य शुद्ध जल मिल पाता।
उन्होंने केंद्र सरकार से कड़ी से कड़ी जोड़कर प्रदेश में 2023 में भाजपा सरकार लाने का आह्वान किया। ताकि केंद्र की योजनाओं का सीधा लाभ आमजन तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हर घर तक शुद्ध पीने योग्य जल पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन योजना चला रही है। लेकिन प्रदेश में कांग्रेस सरकार नहीं चाहती कि केंद्र सरकार की योजना सफल हो। कई जगह टंकी नहीं बनाई, कई जगह पाइपलाइन नहीं डाली गई, वहीं कई ढाणियों का सर्वे तक नहीं किया गया। अतः 2023 में प्रदेश में भाजपा सरकार लाकर केंद्र से कड़ी से कड़ी जोड़ने की अपील की ताकि भाजपा सरकार बनने पर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं बेरोकटोक सीधे जनता तक पहुंच सके।
साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार दुख की घड़ी में कोरोना का हाल में देशवासियों के साथ खड़ी रही, पूरे देशवासियों को निशुल्क वैक्सीन के टीके लगाकर लाखों लोगों की जान बचाई। इस मौके पर भाजयुमो के पूर्व प्रदेश मंत्री देवायुष सिंह, भाजपा एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट भगवान सहाय बेनीवाल, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सेवानिवृत्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कल्याण बक्स गुर्जर, मनोहरपुर मंडल मन की बात प्रभारी नंदलाल गुर्जर, मनोहरपुर एससी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पप्पू रामवतार असवाल, भागीरथ यादव, बालूराम बुनकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामचंद्र यादव, गिरधारी लाल मीणा, मंडल प्रवक्ता भंवर सिंह कसाना, जय राम प्रजापत, नंदलाल वाल्मीकि, मदन लाल रेगर, रामधन मीणा, नानूराम यादव, गणपत लाल यादव, राकेश प्रजापत, कृष्ण कुमार यादव, रामेश्वर प्रसाद यादव, घासीपुरा भाजपा युवा मोर्चा टीम के राहुल यादव, सुभाष यादव, विक्रम यादव, हंसराज यादव, विशाल यादव, अमर चंद यादव, छीतरमल यादव, अमित यादव, रूडमल यादव, नरसी राम यादव, कालूराम यादव, गिरधारी लाल यादव, रोहिताश बुनकर, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश मीणा, पूर्व सरपंच ओमकार मल बुनकर, राम लाल यादव, बनवारी लाल यादव, सीताराम शर्मा, सरदार मल मेहता, लादूराम मीणा, कालूराम बिछवालिया, कमलेश मिश्रा,प्रभु दयाल शर्मा, मुरलीधर यादव, पूरणमल शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।