माली समाज के द्वितीय सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर माली समाज की शाहपुरा में बैठक आयोजित
माली समाज के द्वितीय सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर माली समाज की शाहपुरा में बैठक आयोजित
22 अप्रैल आखातीज को त्रिवेणी धाम में होगा सैनी समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन
सामूहिक विवाह सम्मेलन की समिति का किया गठन
संवाददाता विजयपाल सैनी शाहपुरा
शाहपुरा न्यूज - जय फुले माली विकास जन सेवा समिति शाहपुरा के तत्वावधान में रविवार को पुलिस थाने के पास स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले स्कूल परिसर में संस्था के अध्यक्ष साधुराम सैनी व अतिथि फुले ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी पी सैनी के मुख्य आतिथ्य में माली समाज की बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी 22 अप्रैल 2023 को आखातीज पर त्रिवेणी धाम में सैनी समाज की धर्मशाला में आयोजित होने वाले सैनी समाज के द्वितीय सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान सर्व सम्मति से द्वितीय सैनी समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए एक समिति का गठन किया गया। इसके अलावा सामूहिक विवाह सम्मेलन में आने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए चर्चा की गई। सैनी समाज के लोगों ने आपसी सहयोग से समस्याओं का निराकरण करने और सामूहिक विवाह सम्मेलन में सहयोग देने की बात कही। संस्था के अध्यक्ष साधुराम सैनी ने कहा कि सभी सैनी समाज के लोग सहयोग करके इस सामूहिक विवाह सम्मेलन को संपन्न करवाये और अपना योगदान देवे। इस दौरान मुख्य अतिथि सी पी सैनी ने सामूहिक विवाह सम्मेलन में तन मन धन से साथ देने की बात कही। सी पी सैनी ने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन करके शाहपुरा एक इतिहास बनाये जिसको पूरा राजस्थान याद करें। विशिष्ट अतिथि सैनी समाज विवाह समिति कोटपूतली के अध्यक्ष बबलु सैनी ने समाज की मजबूती की बात कही। बैठक में रामकरण सैनी ने समाज में व्याप्त कुप्रथाए बाल विवाह, मृत्यु भोज, दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को बंद करने पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में शाहपुरा तहसील अध्यक्ष रामायण सैनी, संस्था प्रधान मनोहरलाल सैनी, देवेन्द्र कुमार सैनी, रोहिताश्व सैनी, मातादीन सैनी, राम चन्द्र सैनी, बिरदी चन्द सैनी धानौता, भगवान सहाय सैनी, बाबूलाल सैनी मनोहरपुर, राधेश्याम सैनी, श्रीराम सैनी नाथावाला, कैलाश चन्द सैनी, नाथूराम सैनी, विक्रम सैनी कंपाउडर, ओमप्रकाश सैनी, महेश कुमार सैनी नायन, राम चन्द्र सैनी अमरसर, भंवरलाल सैनी विराटनगर ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर सैनी समाज के सैकड़ों लोग मौजूद थे।