राष्ट्रीय मेघवाल समाज संघ की सांगलिया में बैठक सम्पन्न

सीकर: आज अखिल भारतीय सांगलिया धूणी सीकर में, पीठाधीश्वर श्री ओमदासजी महाराज के सानिध्य में, राष्ट्रीय मेघवाल समाज संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई।

बैठक में, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाॅ भजनलाल रोहलण, राष्ट्रीय महामंत्री श्री बीएल भाटी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री एचआर परमार, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री लक्ष्मण सरियाला, पूर्व प्रधान श्री नंदलाल गोठवाल, श्री मुकेश मेहरङा सहित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

बैठक में मेघवाल समाज की राजस्थान में, राजनीतिक व सामाजिक स्थिति पर चर्चा  हुई।राष्ट्रीय महामंत्री बीएल भाटी ने बताया कि राजस्थान सरकार के हाल ही में गठित मंत्रीमंडल में मेघवाल समाज को समुचित प्रतिनिधित्व नहीं देने पर नाराज़गी व्यक्त की तथा आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर समाज की भूमिका पर चिंतन करने की आवश्यकता जताई।