भरतपुर, गोवर्धन में अंतराज्यीय समन्वय को लेकर पुलिस उच्च अधिकारियों की बैठक हुई । बैठक में राजस्थान, उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा पुलिस के अधिकारियों ने भाग लिया । बैठक में अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, सह महानिरीक्षक पुलिस, रेंज भरतपुर एवं पुलिस अधीक्षक भरतपुर, जिला पुलिस अधीक्षक, डीग तथा अपर महानिदेशक पुलिस जोन आगरा, पुलिस आयुक्त आगरा, महानिरीक्षक पुलिस रेंज आगरा, पुलिस उपायुक्त आगरा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा सम्मिलित हुए ।