किसान महापंचायत के सदस्यों ने जिला कलेक्टर को प्रमुख शासन सचिव के नाम सौंपा ज्ञापन
बारां, 19 अक्टूबर। किसान महापंचायत राजस्थान प्रदेश के सदस्यों ने प्राकृतिक आपदा से नष्ट खरीफ फसल वर्ष 2021-22 का बकाया कृषि आदान अनुदान पीडित किसानों को शीघ्र वितरण करने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रमुख शासन सचिव कृषि विभाग को दिया है।
ज्ञापन में बताया कि बारां जिले में वर्ष 2021 में अतिवृष्टि से खरफी फसलों में 50 प्रतिशत से 75 प्रतिशत खराबे की रिपोर्ट जिला प्रशासन द्वारा राज्य सरकार को भिजवाई गई थी, किंतु कुल 5 लाख 66 हजार किसानों में से 20 प्रतिशत किसानों को ही मिल पाया है। बाकि किसान सहायता राशि से वंचित है।
इसी प्रकार वर्ष 2022 खरीफ फसलों में कटाई के समय अतिवृष्टि से बारां जिले में प्रशासन ने 1 लाख 13 हजार किसानों को आपदा ग्रस्त मान कर 83.86 करोड रूपए की मांग की थी। यह राशि भी किसानों को नहीं दी गई। यह कि प्राकृतिक आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग के नियमानुसार पीडित किसानों को तुरंत सहायता राशि देने का प्रावधान है। बारंा जिले के आपदा ग्रस्त घोषित किसानों को आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग से स्वीकृत की गई राशि शीघ्र ही वितरित की जाए। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष केप्टन रघुवीर सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अमिताभ सिंह, विमल नागर, विष्णु नागर, युवराज नागर आदि मौजूद रहे।