पेट्रोल और डीजल पर वेट कम करने की मांग हेतु दिया ज्ञापन

संवादाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी |

भारतीय जनता युवा मोर्चा बूंदी ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन

केंद्र की मोदी सरकार द्वारा अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए दीपावली की पूर्व संध्या पर पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क ₹5 और ₹10 कम करने की घोषणा की गई केंद्र सरकार द्वारा आमजन को राहत देने के लिए राज्यों में भी पेट्रोल और डीजल पर वेट कम करने का आग्रह किया गया देश के अन्य प्रदेशों में जहां भारतीय जनता पार्टी या राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार है पेट्रोल और डीजल पर वैट को कम करके उन प्रदेशों के आमजन को राहत देने का काम किया जहां एक तरफ केंद्र सरकार और प्रदेशों में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार की ओर से आमजन को आशान्वित किया की राजस्थान की कांग्रेस सरकार भी पेट्रोल और डीजल पर वैट में कमी करके आमजन को राहत देने का काम करेगी वहीं दूसरी और राजस्थान के मुख्यमंत्री द्वारा बड़ी चतुराई से मुद्दे पर राजनीतिक करते हुए केंद्र द्वारा एक्साइज ड्यूटी कम करने के साथ ही राज्यों में वेट स्वता कम हो जाता है का तर्क देते हुए राजस्थान में पेट्रोल और डीजल पर वैट कम करने की आमजन की मांग को ठुकरा दिया था राजस्थान को सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल बेचने वाला प्रदेश बना दिया यह राजस्थान की कांग्रेस सरकार की राजनीतिक पराकाष्ठा की है जिसके माध्यम से पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर प्रश्न उठाते हुए मुख्यमंत्री ने केंद्र द्वारा उत्पाद शुल्क में भारी कमी करने की पर बिना किसी आधार के जन भावनाओं को ठुकराते हुए पेट्रोल और डीजल पर वैट कम करने से मना कर दिया राजस्थान की कांग्रेस सरकार के दोहरे मापदंडों को भी दर्शाता है ज्ञापन के माध्यम से पेट्रोल और डीजल पर वैट में कमी की जाए ज्ञापन के दौरान सुरेश अग्रवाल महावीर खंगार गुरमीत सिंह आशीष सैनी मुकेश जोशी सुरेश सिंह परिहार अंकुर गौतम अखिलेश जैन पारस कुमार जैन आदि कई भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे |