कोटा विश्वविद्यालय द्वारा लागू P G पाठ्यक्रम से सेमेस्टर पैटर्न हटवाने के लिय ज्ञापन सौपा

कोटा विश्वविद्यालय द्वारा लागू P G पाठ्यक्रम से  सेमेस्टर पैटर्न हटवाने के लिय ज्ञापन सौपा

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा 
कोटा राजस्थान

कोटा 19 दिसंबर । राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय ,कोटा के छात्रसंघ  अध्यक्ष अर्पित जैन व छात्रसधं महासचिव रजत कुमार सहित समस्त छात्र शक्ति द्वारा पी जी के छात्रों के एग्जाम पैटर्न मे परिवर्तन आने से प्रधानाचार्य को पारीक्षा नियंत्रक के नाम ज्ञापन दिया ।
अध्यक्ष अर्पित जैन ने बताया की वर्ष 2022-23 में कोटा विश्वविद्यालय द्वारा पी जी पाठ्यक्रम में सेमेस्टर पेटर्न  लागू किया गया है लेकिन वर्ष 2022-23 का सत्र लेट होने के कारण महाविद्यालय में पी जी के एडमिशन की प्रक्रिया वर्तमान में भी चल रही है और इसी के चलते पी जी के विद्यार्थियों की एडमिशन की प्रक्रिया अभी संपन्न भी नहीं हुई है और ना ही अभी महाविद्यालय में कक्षाएं लगना प्रारंभ हुई है ऐसे में विश्वविद्यालय को वर्ष 2022-23 से सेमेस्टर लागू नही करना चाहिये था परंतु दिन दिन पूर्व इसे लागू कर दिया गया हैं 
इस समस्या को ज्ञापन देकर उसे जल्द से जल्द हटवाने कि माँग क़ी ।