" अग्निवीर " योजना रद्द करने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

पाली न्युज

केंद्र सरकार द्वारा जवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली अग्निवीर योजना रद्द करवाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन ( टिकेट ) संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से जिलाध्यक्ष मदनसिंह जगरवाल के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंच केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए योजना को रद्द करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर नमित मेहता को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में जिलाध्यक्ष जागरवाल वालों ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा अग्निपथ योजना देश के जवान और किसान पुत्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली योजना है। केंद्र सरकार भारतीय सेना में भर्ती की पुरानी पद्धति को खत्म कर अग्निवीर नामक एक नई योजना लाई है, इस योजना के तहत सेना की भर्ती में कई बड़े दूरगामी बदलाव एक साथ किए गए हैं जो कि देश के युवाओं के लिए अहित है। हमारी मांग है कि इस योजना पर पूर्ण विचार का रद्द की जाए।

मुकेश राजा
पाली मारवाड़ राजस्थान