संवाददाता सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
कस्बे में मंगलवार को पूर्व तहसीलदार मंगल चंद सैनी के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा l ज्ञापन में लिखा है कि नवगठित तहसील गुढा गौडजी में नामांतरकरण तस्दीक का कार्य एक माह से भी अधिक समय से बंद पड़ा है lऑनलाइन के बहाने से गुढा गौडजी क्षेत्र के भू अभिलेख स्टाफ द्वारा माह दिसंबर से ही नामांतरकरण का कार्य करना बंद कर दिया था फलस्वरूप प्रत्येक पटवार मंडल में अनेक किसान पटवार भवनों के चक्कर काट रहे हैं किसान क्रेडिट कार्ड विरासत न्यायालय के निर्णय विक्रय पत्रों सहित सैकड़ों प्रकरण पटवारियों के पास विचाराधीन होने से लोगों के काम अटके पड़े हैं l ज्ञापन में आगे लिखा है कि उक्त कार्य तत्काल शुरू करवाया जाकर किसानों को निजात दिलाई जाए l ज्ञापन देने वालों में दुर्गा राम दैया, महावीर सैनी, रामनिवास ,सुमेर सिंह ,सज्जन सिंह ,राजेश ,मनोहर, ओम प्रकाश, नागर मल आदि मौजूद थे l