शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
मानव सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष राजेश खोईवाल ने बताया कि राजेश खोईवाल के नेतृत्व में मानव सेवा समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा जिला कलेक्टर रेनू जयपाल को ज्ञापन सौंपकर ब्लड बैंक प्रभारी राम दयाल शर्मा के विरुद्ध पूर्व में ब्लड बेचने के प्रशासनिक जांच में दोषी पाए जाने पर व आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने व मानव सेवा समिति के कार्यकर्ताओं से जातिसूचक अभद्रता करने का मुकदमा दर्ज करवा कर प्रशासनिक जांच करवाने की मांग की करते हुवे कार्यवाही की मांग की गई है। जिस पर जिला कलेक्टर महोदय कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त जिला कलेक्टर के नाम जांच करते हुए जल्द ही कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान मानव सेवा समिति के विधिक सलाहकार एडवोकेट मुकेश वर्मा मानव सेवा समिति के संरक्षक विवेकानंद मिश्रा शिवसेना हिंदुस्तान के जिला अध्यक्ष रामदयाल मीणा राकेश वर्मा रवि कुमार पहलाद गुर्जर सोनू डगोरिया भगवान दत्त सैनी भूपेंद्र सिंह सूरज राठौर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे