कोटा सहित मंडल के प्रमुख स्टेशनों/रेलवे कालोनियों परिसर में स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश

कोटा सहित मंडल के प्रमुख स्टेशनों/रेलवे कालोनियों परिसर में स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

कोटा 17 सितम्बर ,
’’स्वच्छता पखवाड़ा’’ के तहत 17 सितम्बर को कोटा की सभी रेलवे कोलोनियों में जनसमुदाय मे स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। कोटा की वर्कशाप रेलवे कोलोनी, पुरानी रेलवे कोलोनी, नई रेलवे कोलोनी, लोको रेलवे कोलोनीयों में विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें रेलवे आवासों में पाॅलिथीन उपयोग में ना लेने हेतु घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया गया तथा पाॅलीथीन एकत्रित की गयी एवं कपड़ों के थैले उपयोग में लाने हेतु लोगों को जागरूक किया गया।
कोटा स्टेशन पर स्वच्छता जागरूकता संदेश और पुरानी रेलवे कोलोनी कोटा में ऋणमुक्तेष्वर मंदिर के सामने स्काउट एण्ड गाईड के द्वारा एक लघु नुक्कड़ नाटक का आयोेजन किया गया।
इसके साथ ही मंडल के प्रमुख स्टेशनों गंगापुरसिटी, बयाना, सवाईमाधोपुर, भरतपुर, बूॅदी, तुगलकाबाद, बारां, लाखेरी, रामगंज मंडी, शामगढ़ और हिण्डौनसिटी स्थित रेलवे कालोनी में विशेष अभियान चलाया गया जिसमें रेलवे आवासों में पाॅलिथीन उपयोग में ना लेने हेतु घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया गया तथा पाॅलीथीन एकत्रित की गयी एवं कपड़ों के थैले उपयोग में लाने हेतु लोगों को जागरूक किया गया ।