मनरेगा मेटो का हुआ प्रशिक्षण आयोजित

संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी राज.

ग्रामपंचायत के सभागार में गुरुवार को हिंडोली,चतरगंज,काछोला के मेटो की बैठक हुई।बैठक में मनरेगा एईएन रामराज मीणा ने बताया कि बैठक में मेटो को टास्क के अनुसार कार्य करवाने, मेजरमेंट भरने के बारे में जानकारी दी गई। ताकि निरीक्षण के दौरान मेटो के द्वारा पूरे कार्य की पूरी जानकारी दे सके। जेईएन छीतर लाल ने कहा कि सरकार मेटो को महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में देख रही है इसलिए पूरा फोकस मेटो को सही प्रशिक्षण देने में दिया जा रहा है। बैठक मे सोराज गुर्जर,सीताराम गुर्जर मदनलाल,शंकर प्रसाद,जितेंद्र सिंह, भेरूलाल सैनी, कैलाशचंद, मिलापचन्द,राजेन्द्र सिंह,राजूलाल,सुनीता बाई,सोबान बाई सहित कई मेट उपस्थित रहे।