जयपुर। भारत कंपनी माइक्रोमैक्स ने देश में Micromax IN Note2 को लॉन्च करके एक फिर से वापसि की है। नया डिवाइस AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है और इसमें एक मीडियाटेक प्रोसेसर दिया गया हैं। आइये इसकी कीमत और फीचर्स पर एक नजर डालते हैं।
Micromax IN Note की भारत में कीमत
माइक्रोमैक्स इन नोट 2 सिंगल 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज वैरिएंट में उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन की बिक्री 30 जनवरी से micromaxinfo.com और फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। इस फोन की कीमत 13,490 रुपये रखी गई है।
Micromax IN Note के फीचर्स
माइक्रोमैक्स इन नोट 2 में 6.43 इंच का फुलएचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है। डिवाइस 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह डिवाइस कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ पेश किया गया हैं। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें कंपनी ने मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर जोड़ा है। इसमें UFS2.1 स्टोरेज और LPDDR4X रैम मौजूद है। डिवाइस साइड-फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। यह एंड्रॉइड 11 ओएस पर काम करता है।
कैमरा की बात करें तो फोन में क्वाड कैमरा सेटअप मिलता है। प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है। इसके अतिरिक्त, फोन में 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मिलता है। सामने की तरफ फोन में 16-मेगापिक्सल सेंसर है।
यह फोन 30W फास्ट चार्जर के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह 30 मिनट से भी कम समय में फोन को 50 प्रतिशत चार्ज कर देता है। फोन में पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल VoWifi, डुअल VoLte, डुअल वाई-फाई बैंड (2.4/5GHz) 802.11 a/b/g/n/ac, ब्लूटूथ V5.0 और कैरियर एग्रीगेशन फीचर हैं।