मिडटर्म की परीक्षा होगी 10 जनवरी से
डीग, मास्टर आदित्येंद जी राजकीय महाविद्यालय में इस सत्र राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार सेमेस्टर प्रणाली के तहत बीए बीकॉम एवं बीएससी प्रथम वर्ष के सभी नियमित छात्र छात्राओं हेतु मिडटर्म परीक्षा महाविद्यालय में 10 जनवरी 2024 से 18 जनवरी 2024 तक प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जावेगी । इस परीक्षा हेतु समस्त परीक्षार्थियों को अपने पास महाविद्यालय का परिचय पत्र रखना अनिवार्य है, यदि विद्यार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहता है तो किसी भी स्थिति में उन्हें पुन: अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा। मिडटर्म परीक्षा के प्राप्तांक मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होंगे।
विस्तृत समय सारणी हेतु उक्त विद्यार्थी महाविद्यालय सूचना पट देखें । राजकीय कन्या महाविद्यालय डीग, राजकीय कन्या महाविद्यालय सीकरी, राजकीय महाविद्यालय सीकरी के विद्यार्थी अपने महाविद्यालय से संपर्क करें । परीक्षा समय सारणी महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय मिडटर्म परीक्षा 2023 24 सारणी अनुसार आयोजित की जावेगी। उत्त समस्त परि परिक्षार्थी इस परीक्षा में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
सेमेस्टर प्रथम परीक्षा समय 11:00 बजे से 12:30 बजे तक होंगी। 10 जनवरी को बीए अंग्रेजी साहित्य, बीएससी का प्राणी शास्त्र, भौतिक शास्त्र, बीकॉम का एबीएसटी, 11 जनवरी को बीए का इतिहास, 12 जनवरी को बीए का हिंदी साहित्य, बीकॉम का ईo एo एफo एमo, 13 जनवरी को बीए का भूगोल, 15 जनवरी को बीए का संस्कृत, बीएससी का रसायन शास्त्र, बायो एंड मैथ, बीकॉम का व्यवसायिक प्रशासन,16 जनवरी को बीए का अर्थशास्त्र, 17 जनवरी को बीए का लोक प्रशासन, बीएससी का वनस्पति शास्त्र, गणित गर्ल्स एवं 18 जनवरी को बीए का राजनीतिक विज्ञान,मिड्टर्म की परीक्षा होंगी। विद्यार्थियों को अपने पास महाविद्यालय का परिचय पत्र रखना अनिवार्य है। मिडटर्म परीक्षा के प्राप्तांक मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होंगे ।