संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा |
देवली मांझी पुलिस ने चार किए गिरफ्तार
पुलिस की भी रैकी होती है कहने में तो अटपटा लग रहा होगा लेकिन यह सत्य है की अवैध खनन माफिया पुलिस की रेकी करते रहते हैं तथा अपने अवैध धंधों को अंजाम देते हैं ऐसी ही घटना घटित हुई कोटा ग्रामीण क्षेत्र के देवली मांजा थाने के अंतर्गत। जहां पुलिस को अवैध खनन की शिकायत मिली तो पुलिस अवैध खनन स्थल के निकट पहुंची तो वहां पर रेकी करने आए व्यक्ति मिले जो पल-पल की खबर अवैध खनन माफियाओं को दे रहे थे
पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना देवली माझी क्षेत्र में कालीसिंध नदी में अवैध खनन करने वाले कुख्यात माफिया तथा पुलिस रैकिंग करने वाले अवैध खनन माफिया दौलत राम पुत्र परमानंद जाति मीणा उम्र 23 वर्ष निवासी रूपाहेड़ा धनराज पुत्र छोटू लाल जाति मीणा उम्र 29 वर्ष निवासी रूपाहेडा। विष्णु पुत्र केसरी लाल जाति खाती उम्र 40 वर्ष निवासी रूपाहेडा। रामविलास पुत्र रामप्रताप जाति केवट उम्र 28 साल निवासी रूपाहेड़ा थाना देवली माझी को भारतीय दंड संहिता की धारा 107 151 में गिरफ्तार किया वही मोटरसाइकिल नंबर आरजे 20 बी ए 0178 व आरजे 33 एस ई 5641 तथा एक स्विफ्ट डिजायर कार आरजे 20 सी एच 5179 को वाहनों के कागजात नहीं होने पर एमबी एक्ट में जप्त किया गया
घटना का विवरण:- अजय चंद मय जाप्ता उदय प्रताप मय जीप सरकारी चालक लाखन सिंह के थाने से रवाना होकर एसपी साहब कोटा ग्रामीण के आदेशानुसार नाकाबंदी करते हुए थाने के सामने पहुंचा जहां पर नाकाबंदी के दौरान एमवी एक्ट के चालान बनाए उसी समय मुखबिर के जरिए सूचना मिली की रूपाहेड़ा मैं अवैध खनन हो रपुलि रेकी की जा रही है उक्त सूचना पर हेड कॉन्स्टेबल मय जाब्ता के रुपाहेड़ा पहुंचा। जहां पर कालीसिंध नदी के किनारे चौक पर कोई भी व्यक्ति उपस्थित नहीं मिला उक्त दो मोटरसाइकिल मिली जिसके बारे में रात के अंधेरे में मालिकों को आवाज दी तथा मालिकों के बारे में जानकारी करनी चाहिए तो थोड़ी देर बाद दो व्यक्ति आय जिनसे नाम पता पूछा तो एक ने अपना नाम धनराज पुत्र छोटू लाल जाति मीणा उम्र 29 वह दूसरे का नाम रामविलास पुत्र रामप्रताप जाति केवट उम्र 28 साल निवासी रूपाहेड़ा के होना बताया जिनसे रात्रि के समय कालीसिंध नदी पर आने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि हमें विष्णु खाती निवासी रूपाहेड़ा वह दौलत मीणा ने अवैध बजरी के खनन करने के लिए पुलिस की रैकिंग करने के लिए भेजा है विष्णु व दौलत मीणा दोनों व्यक्ति पुलिस से चोरी-छिपे अवैध रेती का खनन करते हैं जिस दो मोटरसाइकिल को जप्त किया जिसे पुलिस जाब्ता लेकर रवाना हुआ ,थाने पर पहुंचते ही दो व्यक्ति एक कार सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर लेकर आए जिन्होंने कहा कि हमारे आदमियों को आपने क्यों पकड़ कर लाए हो उनको छोड़ो नहीं तो हम आपको नहीं छोड़ेंगे तथा जोर जोर से चिल्लाने लगे हम दोनों को नहीं जानते हम दोनों की पहुंच बहुत ऊपर है हमारा पुलिस और प्रशासन कुछ नहीं बिगाड़ सकती हम दोनों पूरे थाने को बदलवा सकते हैं।यह दोनों व्यक्ति नहीं छोड़े तो हम थाने का घेराव व आग लगा देंगे ।अगर उनको नहीं छोड़ा तो हम फांसी लगाकर मर जाएंगे जिस पर हेड कांस्टेबल ने उक्त दोनों व्यक्तियों समझाइश कर नाम पता पूछा तो एक का नाम दौलतराम वह दूसरे का नाम विष्णु बताया जिस पर हेड कांस्टेबल व जाब्ता , मौजूद संत्री ने दोनों व्यक्ति काफी समझाईस की परंतु नहीं माने तो उत्तेजित होकर अभद्र व्यवहार अभद्र भाषा वह गालीगलौच करने लगे तब कांस्टेबल वह मौजूद संत्री की मदद से चारो आरोपियों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार किए गए अवैध खनन माफिया।
दौलत राम पुत्र परमानंद जाति मीणा उम्र 23 साल निवासी रूपाहेड़ा जिला कोटा ग्रामीण
धनराज पटेल छोटू लाल जाति मीणा उम्र 29 वर्ष
विष्णु पुत्र केसरी लाल जाति खाती रामविलास पुत्र रामप्रताप जाति केवट
पुलिस टीम- अजय हेड कांस्टेबल, उदय प्रताप लाखन सिंह |