संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी राजस्थान|
राज्यमंत्री शोक चांदना सोमवार को हिण्डोली व नैनवा क्षेत्र में कई सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। जानकारी के अनुसार राज्यमंत्री चांदना दोपहर पगारा पंचायत के खजूर का नला में एक सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेंगे ।उसके बाद हिण्डोली कस्बे में पेट्रोल पंप के पास आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे ।उसके बाद बूंदी में रोजा इफ्तार पार्टी में भाग लेंगे। बाद में नैनवा क्षेत्र की बिजलवा में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेकर जयपुर रवाना होंगे।