संवाददाता शिवकुमार शर्मा बूंदी 13 दिसंबर। श्रम विभाग(स्वतंत्र प्रभार), फैक्ट्री एवं बॉयलर (स्वतंत्र प्रभार) एवं राजस्व विभाग राज्यमंत्री श्री सुखराम बिश्नोई ने सोमवार को बूंदी जिले का संक्षिप्त दौरा किया। राज्य मंत्री श्री विश्नोई ने इस दौरान जिले की कुछ औद्योगिक इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने औद्योगिक इकाइयों में विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली। परिसर का निरीक्षण किया। जिला श्रम कल्याण अधिकारी विपिन काला ने बताया कि श्रम राज्यमंत्री श्री सुखराम विश्नोई ने पैरामाउंट राइस मिल, बूंदी पल्वराइजर और मै. मृत्तिका का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने श्रम कल्याण अधिकारी से जिले में विभागीय योजनाओं में प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।