संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी|
धानु गांव में विकास कार्य की रखेंगे आधारशिला
युवा मामले और खेल विभाग, कौशल विभाग, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग, प्रशासनिक सुधार और समन्वय विभाग, सांख्यिकी विभाग एवं नीति निर्धारण प्रकोष्ठ राज्यमंत्री श्री अशोक चांदना 31 जनवरी को हिंडोली व नैनवा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान राज्यमंत्री विकास कार्य की आधारशिला रखेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री चांदना सोमवार को सुबह 11 बजे चेता में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे हनुमान जी का झोपड़ा (जजावर) तथा दोपहर 1 बजे बड़ोदिया (सांवतगढ़) में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। खेल व जनसंपर्क राज्यमंत्री दोपहर 2 बजे धानू गांव (सुवानिया) में राजकीय माध्यमिक विद्यालय के भवन निर्माण का शिलान्यास करेंगे।