डीग, विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत सोमवार 8 जनवरी को जिले में 8 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित किये जाकर केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जायेगी तथा पात्रता के आधार पर मौके पर लाभान्वित किया जायेगा। सोमवार को यहां आयोजित किए जाएंगे शिविर जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र परमार ने बताया कि सोमवार को कुम्हेर के ग्राम पंचायत कूम्हा और दांदू, नगर के ग्राम पंचायत पडल बास और उडकी दल्ला, कामां के ग्राम पंचायत गढ़ी झील पट्टी और बरौली धौ और पहाड़ी के ग्राम पंचायत रांफ और मटुकी में शिविर आयोजित किए जाएंगे।