राज्यमंत्री श्री अशोक चांदना विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी राजस्थान|

खेल व सूचना एवं जनसम्पर्क राज्यमंत्री श्री अषोक चांदना शनिवार को बून्दी, नैनवा व हिण्डोली क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे और विविध कार्यक्रमों में षिरकत करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रमानुसार श्री चांदना सुबह 11.30 बजे बून्दी में राजपरिवार पाग दस्तूर में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे रामेष्वर महादेव मंदिर आकोदा में रोपवे निर्माण के संबंध में अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे।
श्री चांदना दोपहर 2.30 बजे दबलाना व भवानीपुरा में गौषाला के लिए चिन्हित स्थान का निरीक्षण करेंगे। तत्पष्चात् शाम 4 बजे नैनंवा में संयुक्त व्यापार विकास समिति द्वारा आयोजित स्नेह मिलन एवं सदस्यता प्रमाण पत्र वितरण समारोह में सम्मिलित होंगे तथा नगरपालिका नैनंवा की 7 सडको के मेजर रिपेयर कार्य का षिलान्यास करेंगे। श्री चांदना शाम 6.30 बजे हिण्डोली में मुस्लिम समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे।