रोहित जोशी रेप मामले में बोले मंत्री रमेश मीणा, लड़की कुछ भी कह सकती, जांच में सच सामने आयेगा..

जयपुर। जलदाय मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी पर लगे रेप के मामले में राजस्थान पंचायत राज मंत्री रमेश मीणा ने बड़ा बयान दिया है। मंत्री ने कहा कि लडकी इतने दिन से साथ रह रही थी, कैसे रह रही था किसी को क्या पता..? उन्होंने कहा कि, लड़की कुछ भी कह सकती है। सामने वाला है, उसको फंसाना है या कोई काम कराना है।

दरअसल, पंचायत मंत्री रमेश मीणा भरतपुर जिले के प्रभारी मंत्री हैं जो शुक्रवार को समीक्षा बैठक लेने के लिए भरतपुर गये थे। इस दौरान उनसे महेश जोशी पर लगे रेप के आरोपों के बारे में मीडियाकर्मीयों ने सवाल किया तो जबाव देते हुए उन्होंनें कहा कि, लड़की कुछ भी कह सकती है। सामने वाला है उसको फंसाना है, या कोई काम करना है। 

मंत्री ने कहा कि आरोप लगाने से पहले सब ठीक था और साथ घूम रहे थे लेकिन आज कुछ बात हो गई होगी तो लडका रेपिस्ट बता दिया। उन्हों कहा कि जांच चल रही है क्या मामला हुआ सब सामने आ जायेगा। उन्होंने कहा कि यह मामला कोई एक दिन का नहीं है। सब जानते हैं, या सबने सूना और पढ़ा होगा कि वे कहां घूमने गए थे, कहां-कहां रहे, और उनके बीच क्या संबध रहे होंगे।

किरोड़ी लाल मीणा पर साधा निशाना
मंत्री रमेश ने सांसद किरोड़ी लाल मीणा को कानून को मोस्ट वांटेड अपराधी बता दिया। मंत्री ने कहा कि किरोडी पर आरोप सिद्ध हो चुके हैं वे कानून के लिए इतनी ही अच्छी बात करते हैं तो खुछ सरेंडर क्यों नहीं कर रहे ।