रीट परीक्षा की तैयारियों को लेकर मंत्री शांति धारीवाल ने लिया फीडबैक, मेहमान परीक्षार्थियों को नहीं हो कोई असुविधा, परीक्षा से जुड़ी हर व्यवस्था पुख्ता करने के दिए निर्देश

शिवकुमार शर्मा
कोटा |

रीट परीक्षा को लेकर 25 और 26 सितंबर को कोटा में बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के शामिल होने के मद्देनजर जिला प्रशासन ने जहां तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है वही यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने भी प्रशासनिक अधिकारियों से रीट परीक्षा को लेकर की गई सभी तैयारियों का फीडबैक लिया और निर्देश दिए कि परीक्षार्थियों को कोई भी असुविधा ना हो इसके लिए मुकम्मल इंतजाम किए जाएं। मंत्री धारीवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों से परीक्षा के मध्य नजर किए गए इंतजामों में ठहराव स्थल से लेकर बस स्टैंड रेलवे स्टेशन एवं शहर में परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के इंतजाम सहित तमाम बिंदुओं पर की गई व्यवस्थाओं पर जानकारी ली और निर्देश दिए कि मेहमान परीक्षार्थियों को किसी भी स्तर पर परेशानी का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से की जा रही व्यवस्थाओं की भी सराहना की साथ ही विभिन्न समाजों की ओर से की आवास व भोजन की की गई व्यवस्थाओं की भी सराहना की साथ ही शहरवासियों से भी उन्होंने अपील की है कि रीट परीक्षा के लिए आने वाले परीक्षार्थियों को कहीं कोई परेशानी हो तो उनकी मदद के लिए आगे आए और उनको राहत पहुंचा कर उनके सुनहरे भविष्य की कामना करें। मंत्री धारीवाल ने पुलिस अधिकारियों से भी सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को लेकर फीडबैक लिया और निर्देश दिए कि यातायात व्यवस्था बाधित न हो सभी परीक्षार्थी समय पर अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण इलाकों में स्थापित किए गए परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त रखकर परीक्षा नियमों के अनुरूप परीक्षार्थियों को तमाम सुविधाएं मुस्तैदी के साथ उपलब्ध करवाई जाएं विदेश मंत्री शांति धारीवाल ने कोटा आने वाले परीक्षार्थियों से भी अपील की है कि जिला प्रशासन द्वारा और कोटा की स्वयंसेवी संस्थाओं विभिन्न व्यापारिक,सामाजिक संगठनों एवं समाज द्वारा उनके लिए किए गए इंतजामो का धैर्य के साथ इस्तेमाल करें परीक्षार्थी परीक्षा खत्म होने के बाद भी अनुशासन बनाए रखें ताकि प्रशासन द्वारा किए गए इंतजामों के जरिए उनको गंतव्य स्थानों तक वापस पहुंचाया जा सके।