मिर्जापुर सीजन 3: गुड्डू भैया का लुक सामने आया, फैन्स सीरीज के लिए बेताव

जयपुर। अगर सुपर डुपर बेव सीरीज की बात करते हैं तो पहला नाम आता है मिर्जापुर सीरीज का। मिर्जापुर सीरीज ने फैन्स के दिल में ऐसी जगह बन रखी है कि फैन्स तीसरे सीजन के लिए बेताव हो रहे हैं। इस बीच फैन्स को खुशखबरी आयी है। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अली फजल और पंकज त्रिपाठी जल्द ही अपनी वेब सीरीज मिर्जापुर के अगले सीजन को लेकर दर्शकों के सामने आने वाले हैं। तीसरे सीजीन की शुटिंग चालू हो चुकी हैं और अब स्टारकास्ट के लुक्स भी सामने आने लगे हैं।
मिर्जापुर सीरीज के धांसू कलाकर अली फैजल उर्फ गुड्डू का नया लुक सामने आ चुका है। इसके अलावा गोलु गुप्ता का भी लुक सामने आ चुका है। फैजल इस पोस्टर में खतरनाक नजर आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक इस बेव सीरीज को 2023 में अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जायेगा। हालांकि मेकर्स की तरफ से वेब सीरीज की रिलीज को लेकर आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं किया गया।

लेकिन वेब सीरीज से गुड्डू भैया की एक तस्वीर सामने आई है। जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में गुड्डू भैया पुलिस ऑफिसर के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर के सामने आते ही लोग लगातार मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

गौरतलब है कि मिर्जापुर 3 की शूटिंग चल रही है। जिसकी तस्वीरें लीक होकर इंटरनेअ पर वायरल हो रही हैं। मिर्जापुर सीजन 3 में गुड्डू भैया का किरदार अभिनेता अली फजल निभा रहे हैं। जबकि मुंन्ना भैया का किरदार में दिवेंदू शर्मा निभा रहे हैं।