विधायक जवाहर सिंह बेडम ने किया ग्राम पंचायत पसोपा के विकसित भारत शिविर का निरीक्षण
डीग, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचने के लिए और अधिकतम पात्र व्यक्तियों का फ्लैगशिप योजनाओं में पंजीकरण कराने के लिए जिले में विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकसित भारत शिविर आयोजित किया जा रहा हैं।डीग के ग्राम पंचायत पसोपा में शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत शिविर आयोजित किया गया। माननीय विधायक श्री जवाहर सिंह बेडम ने विकसित भारत शिविर पशुपा का निरीक्षण किया और सभी वर्गों तक योजनाओं का लाभ पहुंचने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत पसोपा की रहने वाली जैदेई को गैस सिलेंडर दिया और अधिकारी व कर्मचारियों को केंद्र सरकार की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करने और आम नागरिकों का विभिन्न योजनाओं में पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । इससे पूर्व मोबाइल वैन के ग्राम पंचायत में आगमन के बाद पंचायत स्तरीय स्वागत समिति एवं ग्राम वासियों ने धूमधाम से मोबाइल वैन का स्वागत किया।
विकसित भारत कैंप में माननीय प्रधानमंत्री के संदेश को पढ़कर सुनाया गया और इसके साथ ही समस्त आमजन, लाभार्थी को भारत को 2047 तक विकसित एवं आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प दिलाया गया। शिविर में विभिन्न विभाग: कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पशुपालन विभाग, चिकित्सा विभाग और राशन डीलर स्टॉल लगाए गए थे। शिविर में आए आमजन ने विभिन्न विभागों द्वारा दिए गए सुविधाओं का भरपूर लाभ उठाया। इस दौरान लोगों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी के माध्यम से सभी के साथ योजनाओं से जुड़ी अपनी सक्सेस स्टोरी भी साझा करी। शिविर में क्विज कार्यक्रम, धरती कहे पुकार के और विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा गायन एवं नृत्य प्रस्तुति आदि प्रस्तुत की गई और लोगों को जागरूक किया गया।जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र परमार ने बताया कि शुक्रवार को 8 ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित किए गए। उन्होंने बताया कि डीग के ग्राम पंचायत चुल्हेरा और पसोपा, कुम्हेर के ग्राम पंचायत धनवाड़ा और गुदावली, कामां के ग्राम पंचायत नौनेरा और गांवड़ी और नगर के ग्राम पंचायत गहनकर और जालूकी में शिविर आयोजित किए गए । शनिवार को यहां आयोजित किए जाएंगे ।
जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र परमार ने बताया कि शनिवार को डीग के ग्राम पंचायत बरई और बंधाचौथ, नगर के ग्राम पंचायत मानौताकलां और मोराका, कुम्हेर के ग्राम पंचायत आजऊ और पाहुआ और कामां के ग्राम पंचायत बरौलीधाऊ और गढीझीलपट्टी में शनिवार को शिविर आयोजित किए जाएंगे।