विधायक मनीष यादव ने गरीब लड़की की शादी के लिए की 5100 सौ रुपए की आर्थिक मदद
शाहपुरा न्यूज - सामाजिक कार्यों में दिलचस्पी रखने वाले नवनियुक्त शाहपुरा विधायक मनीष यादव ने एक जाटावत परिवार की बच्ची की शादी में 5100 सौ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। बता दें कि म्हार खुर्द गांव के एक मोहल्ले के लोगों ने विधायक मनीष यादव से फोन पर संपर्क किया। जिसके बाद विधायक मनीष यादव ने बगैर समय गवाएं म्हार खुर्द गांव पहुंचे। और लक्ष्मण जाटावत की बेटी रेणु की शादी के लिए लड़की के माता-पिता को 5100 सौ रुपए नगद की आर्थिक सहायता की। बताते चलें की मनीष यादव शाहपुरा विधानसभा के नवनियुक्त कांग्रेस के विधायक है।
विधायक मनीष यादव शुरू से ही सामाजिक कार्यों में उनकी दिलचस्पी रही है। कोरोना काल में भी उनकी टीम मनीष यादव ने शाहपुरा विधानसभा में राशन किट वितरण करवाये थे। साथ ही लंपी बीमारी में भी बढ़-चढ़कर गायों के लिए सहयोग प्रदान किया है। विधायक कहते हैं कि गरीब लड़की की शादी में आर्थिक मदद करना सबसे बड़ा यज्ञ है। उन्होंने कहा की इसमें मदद कर किसी का उपकार नहीं किया, बल्कि खुद पुण्य कमाया है। विधायक कहते हैं कि सभी लोगों को गरीबों की मदद करनी चाहिए, ताकि कोई खुद को बेसहारा न महसूस करे।