विधायक नौक्षम चौधरी ने जोत्रुहल्ला के विकसित भारत शिविर का किया निरीक्षण और मौके पर की जनसुनवाई
डीग, विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत डीग के उपखंड पहाड़ी के ग्राम पंचायत जोत्रुहल्ला में विधायक नौक्षम चौधरी ने गुरुवार को विकसित भारत शिविर का निरीक्षण किया और शिविर में ही जनसुनवाई कर आमजनों को राहत पहुंचाई।विधायक ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गांव-गांव तक विभिन्न योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जा रही है और हर घर तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है।
उन्होंने बताया कि उज्ज्वला योजना के माध्यम से अब माताओं और बहनों को खाना बनाने में कोई समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा है। साथ ही शिविरों में जारी हो रहे आयुष्मान कार्ड के माध्यम से अब किसी को भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के निस्तारण में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा । उन्होंने मौके पर ही जनसुनवाई भी करी । विधायक ने आम नागरिकों के अभाव अभियोग सुनकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह तत्वरित कार्रवाई करते हुए पात्र व्यक्तियों की समस्याओं का निराकरण करें और मूलभूत समस्याएं जैसे पेयजल, पानी निकासी संबंधी तत्काल ठीक करवाए।