Baran : विधायक पानाचन्द मेघवाल ने उठाया कोचिंग विद्यार्थियों की आत्महत्याओं का मामला, सरकार जल्द लाएगी राजस्थान कोचिंग इन्स्टीट्यूट बिल

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा

बारां कोटा संभाग 

बारां, 24 जनवरी। बारां-अटरू विधायक पानाचन्द मेघवाल ने विधानसभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से  कोचिंग विद्यार्थियों के आत्महत्या के लगातार सामने आ रहे प्रकरणों का मामला विधानसभा में उठाते हुए विद्यार्थियों की काउन्सलिंग, सुरक्षा के लिए उचित कदम लेने की मांग की गई।
सरकार द्वारा अवगत करवाया गया की कोटा संभाग मे विगत 4 वर्षांे में 2019 से 2022 तक स्कूल, कॉलेज एवं कोचिंग सेन्टर के विद्यार्थियांे की आत्महत्या के 53 प्रकरण दर्ज हुए। इनमंे से 52 प्रकरण कोटा शहर के कोचिंग ले रहे विद्यार्थियों के ही है। वर्ष 2019 से 2022 तक बारां मे एक स्कूली छात्रा द्वारा आत्महत्या करने और बून्दी और झालावाड़ में कोई प्रकरण दर्ज नहीं हुआ है। कोटा शहर में कोचिंग विद्यार्थियों की आत्महत्या के प्रमुख कारण कोचिंग छात्रों के पढाई में पिछड जाने के कारण उनमें आत्म विश्वास की कमी होना, माता-पिता की छात्रों से उच्च महत्वकांक्षा होना, छात्रांे में शारीरिक, मानसिक एवं पढाई संबंधी तनाव उत्पन्न होना, आर्थिक तंगी, ब्लैकमेलिंग, प्रेम प्रसंग आदि कारण शामिल हैं। स्कूल शिक्षा ग्रुप 5 विभाग द्वारा कोटा शहर एवं उच्च शिक्षा विभाग द्वारा कोटा सहित प्रदेशभर में संचालित कोचिंग सेन्टर्स में अध्ययनरत विद्यार्थियों को मानसिक सम्बल एवं सुरक्षा प्रदान करने हेतु क्रमशः 13/06/2018 एवं 11/11/2022 को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं ।
विधायक पानचंद मेघवाल ने बयान जारी कर कहा की देश के कोने-कोने से विधार्थी अपना भविष्य बनाने के लिए कोटा आते हैं लेकिन जब ये विधार्थी आत्महत्या जैसा हृदय विदारक कदम उठाते हैं तो ये समाज और सरकार के लिए चिंता की बात है कोचिंग विद्यार्थियांे की सुरक्षा और काउंसलिंग के उचित प्रबंध किए जाना आवश्यक है।