विधायक संदीप शर्मा ने अन्नत चतुर्थदशी आयोजन समिति के साथ जुलुस मार्ग का अवलोकन कर शीघ्र सडको को सुधारने की मांग की

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

विधायक संदीप शर्मा ने अन्नत चतुर्थदशी आयोजन समिति के साथ जुलुस मार्ग का अवलोकन कर शीघ्र सडको को सुधारने की मांग की

त्योहारों के समय सड़कों का बुरा हाल निंदनीय प्रशासन शीघ्र दुरूस्त करे-संदीप शर्मा

कोटा 5 सितम्बर विधायक संदीप शर्मा ने अन्नत चतुर्थदशी आयोजन समिति, अखाडा समिति सदस्यो के साथ जुलुस मार्ग का अवलोकन कर तैयरियों का जायजा लिया। सड़कों की दयनीय हालात दिखकर उन्होंने मौके से ही जिला कलक्टर, युआईटी, नगर निगम के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर सड़कों के साथ सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग की।
विधायक ने आयोजन समिति व नगर विकास न्यास, नगर निगम और बिजली विभाग के अधिकारीयों के साथ दौरा किया।
विधायक संदीप शर्मा ने बताया कि कोरोना काल के बाद लोग उत्साह से त्यौहार मनाने की तैयरी कर रहे है, हिन्दू त्यौहारों में अन्नत चतुर्थदशी, डोल यात्रा और तेजा दशमी पर कोटा में बडे बडें धार्मिक आयोजन होते है। लोग बडी आस्था के साथ अन्नतचतुर्थी के अवसर पर भगवान श्री गणेश जी का विर्सजन करने जाते है तथा आयोजना समितियों द्वारा कोटा शहर में भव्य आयोजन भी किया जा रहा है। हजारों की संख्या में भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमाओं का झांकीयों के साथ लाखों लोग इस अन्नतचतुर्थशी के लोग इस महापर्व को मनाते है। कोटा शहर की सडकों के हालत बहुत खराब है, बडें बडें गढ्ढे हो रहे है और प्रशासन की लापरवाही के चलते हिन्दूओं इस महान पर्व में कोई बडी दुर्घटना होने का अंदेशा बना हुआ है। उन्होंने बताया कि सडक खराब होने के कारण अखाडों के जुलुस में खिलाडी नंगें पैर इस जुलुस में करतब करते है तथा जिससें वों भी चोटील होगें और खराब सडकों के कारण मूर्तियां भी खंडित होने की आशंका बनी हुई है।
उन्होंने बताया कि आयोजन समिति के सदस्यों ने प्रशासन को इस संबध में पूर्व में ही अवगत करवा दिया परन्तु आज तक कोई कार्यवाही नही हुई इससे प्रशासन की संवेदनहीनता प्रतीत होती है। उन्होंने बताया कि समस्त आयेाजक गण व अखाडों के प्रतिनिधी खराब सडकों के कारण होने दुर्घटना के विषय में चिंतित है परन्तु प्रशासन इस ओर कोई कार्यवाही नही करने से हिन्दू समाज की आस्था को ठेस पहुंचाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि गणेशमहोत्सव के 2 दिन शेष रह गयें है परन्तु सडकों का हाल बहुत बुरा है।

गणेश महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र जैन ने बताया कि कोटा शहर में समिति सदस्यों द्वारा गणेश उत्सव पर प्रति वर्ष धार्मिक आयोजन किये जाते है। कोटा में जुलुस मार्ग की हालत बहुत बुरी है तथा सडकों पर बडें बडें गढ्ढे हो रहे है और जब भगवान गणेंश जी की झांकिया और अखाडें इस मार्ग से निकलेगी तों बडी दुर्घटना होने और गणेश प्रतिमाओं के खंडीत होने की आशंका है। इस संबध में कई बार प्रशासन के साथ वार्ता की और उन्हें कोटा शहर में सडको और प्रकाश की व्यवस्था के संबध में बताया परन्तु आज तक कोई कार्यवाही नही हुई। सडकों में बडें बडें गढ्ढों को भरा गया नाहि इनकों सुधारा गया।

विधायक ने कहा सरकार विकास के नाम पर लोगों के साथ छलावा कर रही है कोटा शहर की सडकों के हालात बुरे होने के कारण हिन्दू धर्म के त्योहारों पर होने वाले आयोजनों में भी बाधायें उत्पन्न हो रही है जिससें सम्पूर्ण हिन्दू समाज में रोष व्याप्त है। उन्होंने बतायाकि शहर को सौन्दर्यकरण के साथ सुदृढ़ीकरण की आवश्यकता है खराब सडकों के कारण आये दिन दुर्घटनायें हो रही है लोग रोजना चोटिल हो रहें है परन्तु सरकार लोगो मूलभूत सुविधायें उपलब्ध करवाने मेें विफल हो रही है।
विधायक ने जिला कलेक्टर से फोन पर वार्ता कर इस संबध में अवगत कराया। जिला कलेक्टर ने विधायक को आस्वस्त किया कि शीघ्र ही अन्नत चतुर्थी के सभी सड़कों में पेच वर्क कर जुलुस मार्ग को दुरूस्त कर दिया जायेगा।
इस अवसर पर आयोजन समिति के रमेश राठोैड युवा नेता हरीश राठौड , वार्ड पार्षद सोनू धाकड, रामबाबू सोनी, दिलीप नायक, सुरेन्द्र कलवार, चेतन पांडे, चन्द्र भान अहुजा,मनीष शर्मा , महेन्द्र दुबें मंजीत तंवर, भवर सिह हाडा, पन्ना लाल बंजारा, नवीन खत्री, कमल नामा, हिमांशु नंदवाना, उमंग चतुर्वेदी, बलराम सेन, मोनू पांचाल, नवनीत नागर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थें।