विधायक संदीप शर्मा ने किया वाटर कूलर का शुभारम्भ
राहगीरों को शीतल पर जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य को लेकर वाटर कूलर का किया शुभारंभ
संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा 21 जुलाई, कोटा दक्षिण विधानसभा के वार्ड 4 शिवपुरा में विधायक कोष से वाटर कूलर का शुभारम्भ ।
आज रामदेव मंदीर विकास समिति व व्यापार संघ द्वारा विधायक कोष से लगे वाटर कूलर का शुभारम्भ का कार्यक्रम किया गया इस अवसर पर विधायक संदीप शर्मा और नागरिक सहकारी बैक के चेयरमेन राजेश कृष्ण बिरला ने वाटर कूलर का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथी के रूप में वार्ड पार्षद योगेन्द्र खीची व रामबाबू सोनी व किसान मोर्चा के राकेश नायक भी उपस्थित थें। व्यापार संघ के पदाधिकारीयों ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। व्यापार संघ के अध्यक्ष घीसा सिंह चौहान ने बताया कि मंदीर समिति के पदाधिकारी और व्यापार संघ के पदाधिकारीयों द्वारा शिवपुरा मेन रोड पर वाटर कूलर लगानें का आग्रह किया। और विधायक को अवगत कराया कि यहा से गुजर रहे मेन रोड पर राहगीरो व व्यापािरयो को शीतल पेयजल के लिये परेशानी का सामना करना पडता हैं । इस पर विधायक संदीप शर्मा ने इस परेशानी पर गंभीर विचार करतें हुए महावीर नगर तृतीय स्थित चन्द्रशेखर पार्क में विधायक कोष से वाटरकूलर मय शेड लगाने की घोषणा की और आज उसी के परिणाम स्वरूप उक्त स्थान पर शीतल जल हेतु वाटर कूलर का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में विधायक संदीप शर्मा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करतें हुए कहा कि आमजन व गरीब तपके के लोगो को शीतल जल उपलब्ध करवाना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है हम संब को मिलकर इस ओर प्रयास करना चाहिए। विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि कोटा दक्षिण विधानसभा क्षैत्र में सार्वजनिक स्थानों का चयन कर राहगीरों, आमजन व गरीब तपके के लोगों के लिये विधायक कोष से वाटर कूलर लगाने का प्रयास करेगें ताकि राहगीरों आमजन के साथ साथ गरीब तपके के लोगों को भी भीषण गर्मी में शीतल व ठंडा पानी मिल सके।
इस अवसर पर नागरिक बैक के चेयरमेन राजेश कृष्ण बिरला ने भी कार्यक्रम मे उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि लोगो की जल सेवा करना सच्ची सेवा है और हम सब को इस पुनित कार्य को करने के लिये सदैव तत्पर रहना चाहिए। भीषण गर्मी में लोगो को ठंडे जल की आवश्यकता होती है यदि हमने किसी भी प्यासें व्यक्ति को पानी पिलाना ईश्वरीय कार्य है और पुनित कार्य है तथा सक्षम व्यक्तियों व सामाजिक संस्थाओं को भी इसके लिये प्रयास करना चाहिए।
इस अवसर पर भाजपा वार्ड अध्यक्ष ने मंजीत सिंह तवर ने सभी लोगो को धन्यवाद ज्ञापित किया। स्थानीय लोगों व व्यापारियों ने भी विधायक को शिवपुरा में सरकारी स्कुल में वाटर कूलर लगाने को कहा इस पर विधायक ने सभी को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही विधायक कोष से वाटर कूलर लगा दिया जायेगा। इस अवसर पर भाजपा के विशाल सिंह खीची, पंकज शुक्ला, सीताराम पारीक, सुमित गौतम, दिनेश गौतम, भंवर सिंह डूडा, बलवीर सिंह, दिनंेश लखारा, सुदामा गोस्वामी, राम कुमार शर्मा, मनिष टांक, पुरूषोत्तम व्यास, युवराज सिंह, शिवराम भील, त्रिलोक बैरागी, भवानी शंकर सैनी, हरदयाल स्वामी, विशाल जाखड, नाथुलाल ओझा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थें।