ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
विधायक संदीप शर्मा ने सेन समाज के श्री नारायणी माता छात्रावास में वाटर कूलर का शुभारम्भ किया।
कोटा 13 सितंबर, कोटा के श्रीनाथपुरम में स्थित श्री नारायणी छात्रावास में सेन समाज द्वारा वाटर कूलर के शुभारम्भ का कार्यक्रम आयोेजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथी विधायक संदीप शर्मा ने सेन समाज के पदाधिकारीयों ने वाटर कूलर का शुभारम्भ किया गया। विधायक संदीप शर्मा ने आयोजित कार्यक्रम में संत श्री सेन जी महाराज और श्री नारायणी माता जी के चित्र पर माल्यापर्ण कर पूजा की। समाज के पदाधिकारीयों ने विधायक संदीप शर्मा का माला व साफा पहना कर भव्य स्वागत कर विधायक संदीप शर्मा का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथी नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष ब्रजमोहन सेन रहे। इस अवसर पर समाज समिति के अध्यक्ष पुरूषोत्तम सेन ने बताया कि विधायक संदीप शर्मा को बालिका छात्रावास के पास वाटर कूलर लगानें का आग्रह किया कि लोगो को शीतल पेयजल के लिये भारी परेशानी का सामना करना पडता हेै इस स्थान पर शीतल जल के लिये कोई पर्याप्त प्रबंध नही है। इस पर विधायक संदीप शर्मा ने इस परेशानी पर गंभीर विचार करतें हुए विधायक कोष से वाटरकूलर मय शेड लगाने की घोषणा की और आज उसी के परिणाम स्वरूप उक्त स्थान पर ं शीतल जल हेतु वाटर कूलर का शुभारंभ किया गया।
विधायक संदीप शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि आमजन को शीतल जल उपलब्ध करवाना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है हम संब को मिलकर इस ओर प्रयास करना चाहिए।
इस अवसर पर समाज के तेजपाल सेन, जितेन्द्र सेन, सन्नी सेन, ब्रजबिहारी, सत्यनारायण मोरवाल, रामचंद्र, जगदीश सेन, चमन केलवा, रामकुमार सेन, अमित सेन, चेतन सेन, राजकुमार सेन आदि समाज के पदाधिकारी उपस्थित थें।