विधायक संदीप शर्मा ने वार्ड 69 में किया वाटर कूलर का शुभारम्भ।
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा 4 अगस्त, मुक्तेश्वर महादेव मंदीर महावीर नगर तृतीय कोटा समिति सदस्यो द्वारा पार्क में आयोजित वाटर कूलर के शुभारम्भ का आयोेजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथी विधायक संदीप शर्मा और विशिष्ठ अतिथी भाजपा नेता अनिल गोयल, ने वाटर कूलर का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर पार्क समिति के अध्यक्ष महेन्द्र दुबे ने बताया कि पार्क समिति के पदाधिकारी और सदस्यों द्वारा पार्क में वाटर कूलर लगानें का आग्रह कि महावीर नगर क्षैत्र में कोचिंग व स्कुल है जहां हजारों बच्चें पढने यहां आते है और पार्क में घूमने वाले लोगो को शीतल पेयजल के लिये भारी परेशानी का सामना करना पडता हेै इस पार्क में शीतल जल के लिये कोई पर्याप्त प्रबंध नही है। इस पर विधायक संदीप शर्मा ने इस परेशानी पर गंभीर विचार करतें हुए महावीर नगर तृतीय स्थित उक्त पार्क में विधायक कोष से वाटरकूलर मय शेड लगाने की घोषणा की और आज उसी के परिणाम स्वरूप उक्त पार्क में शीतल जल हेतु वाटर कूलर का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में विधायक संदीप शर्मा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करतें हुए कहा कि आमजन व गरीब तपके के लोगो को शीतल जल उपलब्ध करवाना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है हम संब को मिलकर इस ओर प्रयास करना चाहिए। विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि कोटा दक्षिण विधानसभा क्षैत्र में सार्वजनिक स्थानों का चयन कर राहगीरों, आमजन व गरीब तपके के लोगों के लिये विधायक कोष से वाटर कूलर लगाने का प्रयास करेगें ताकि राहगीरों आमजन के साथ साथ गरीब तपके के लोगों को भी भीषण गर्मी में शीतल व ठंडा पानी मिल सके।
इस अवसर पर भाजपा नेता प्रताप बजाज, गिरीश बोहरा, रेखा सिंह , हरीश शर्मा, कुशाग्र शर्मा, ब्रजेश राय, रामराज गौतम, महावीर पांचाल, ओम शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।