विधायक संदीप शर्मा ने वार्ड 70 में किया वाटर कूलर का शुभारम्भ
संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
आज नागरिक सेवा केन्द्र समिति महावीर नगर तृतीय कोटा समिति सदस्यो द्वारा चन्द्रशेखर पार्क में आयोजित वाटर कूलर के शुभारम्भ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथी विधायक संदीप शर्मा और विशिष्ट अतिथी वार्ड पाषर्द रीता सलुजा ने वाटर कूलर का शुभारम्भ किया गया। नागरिक सेवा समिति के अध्यक्ष धर्मेश गौड ने बताया कि पार्क समिति के पदाधिकारी और सदस्यों द्वारा पार्क में वाटर कूलर लगाने का आग्रह कि महावीर नगर क्षेत्र में कोचिंग व स्कुल है जहां हजारों बच्चें पढने आते है और पार्क में घूमने वाले लोगो को शीतल पेयजल के लिये भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है इस पार्क में शीतल जल के लिये कोई पर्याप्त प्रबंध नही है। इस पर विधायक संदीप शर्मा ने इस परेशानी पर गंभीर विचार करतें हुए महावीर नगर तृतीय स्थित चन्द्रशेखर पार्क में विधायक कोष से वाटरकूलर मय शेड लगाने की घोषणा की और आज उसी के परिणाम स्वरूप उक्त पार्क में शीतल जल हेतु वाटर कूलर का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में विधायक संदीप शर्मा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आमजन व गरीब तपके लोगो को शीतल जल उपलब्ध करवाना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है हम सब को मिलकर इस ओर प्रयास करना चाहिए। विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि कोटा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों का चयन कर राहगीरों, आमजन व गरीब तपके के लोगों के लिये विधायक कोष से वाटर कूलर लगाने का प्रयास करेगें ताकि राहगीरों आमजन के साथ साथ गरीब तपके के लोगों को भी भीषण गर्मी में शीतल व ठंडा पानी मिल सके।
वार्ड निवासियों व नागरिक सेवा समिति सदस्यों ने विधायक को पार्क में योग भवन निर्माण और अन्य विकास कार्य के संबंध में बताया इस पर विधायक संदीप शर्मा ने तुरन्त चन्द्रशेखर पार्क में विकास कार्य एवं योग भवन निर्माण के लिये 5 लाख रूपय के विकास कार्य करवाने की घोषणा कि तथा बताया शीघ्र ही विधायक कोष से इस पार्क का विकास कार्य करवाया जायेगा। इस अवसर पर भाजपा नेता राजेन्द्र गुप्ता, डेविड सलुजा, विष्णु मराठा, राकेश सिंही पंवार, महेन्द्र दुबे, आदित्य, पार्क समिति के सदस्य पंकज झा, ब्रजेश राय, गिरीश आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।