अमित शाह की रैली से पहले जम्मू, राजौरी में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद हुई

जयपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से ठीक पहले जम्मू के कुछ हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट बंद कर दिया गया है। गौरतलब है कि कल रात एक जम्मुकश्मीर में एक शीर्ष पुलिस अधिकारी की हत्या कर दी गई थी। और अब राजौरी में गृहमंत्री की रैली भी होने वाली है। रैली से पहले ही राजौरी जिले और आसपास के क्षेत्र में में इंटरनेट बंद कर दिया। जम्मू और कश्मीर प्रशासन ने आज शाम 7 बजे तक इंटरनेट बंद करने का ओदश दिया।
अमित शाह कल देर शाम जम्मू पहुंचे, उसी दिन जम्मु कश्मीर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जेलों प्रभारी हेमंत लोहिया की कथित तौर पर उसके नौकर ने हत्या कर दी थी। पुलिस को अभी तक इस हत्याकांड का कोई आतंकी लिंक नहीं मिला है। हालांकि, पिछले एक हफ्ते में जम्मू-कश्मीर में दो आतंकवादी हमले हुए हैं।
श्रीनगर में कल सुरक्षा समीक्षा बैठक से पहले, शाह आज जम्मू क्षेत्र के राजौरी जिले में एक रैली को संबोधित करेंगे, जहां उनके केंद्र शासित प्रदेश में पहाड़ी समुदाय के लिए अनुसूचित जनजाति (एसटी) के दर्जे की घोषणा करने की उम्मीद है। उनकी दूसरी रैली कल उत्तरी कश्मीर के बारामूला कस्बे में है।

गुर्जर और बकरवाल जनजातियों के प्रतिनिधियों ने कल शाम अमित शाह से मुलाकात की, जिनका मंत्रालय 5 अगस्त, 2019 से केंद्र शासित प्रदेश के रूप में प्रशासन चलाता है। यह दौरा भाजपा के लिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि केंद्र शासित प्रदेश में अगले कुछ महीनों में चुनाव हो सकते हैं