बाढ़ परिदृष्य पर नवल सागर झील पर आपदा प्रबंधन टीम का मॉक ड्रिल प्रदर्षन
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बाढ़ परिदृष्य पर नवल सागर झील पर आपदा प्रबंधन टीम का मॉक ड्रिल प्रदर्षन
बूंदी, 14 दिसंबर। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने बुधवार को बूंदी के नवल सागर झील पर बाढ़ परिदृष्य पर मॉक ड्रिल का सफल प्रदर्षन किया। इस अभ्यास में बाढ़ की स्थिति में प्रभावित स्थानों से लोगों को सुरक्षित निकालने, राहत षिविरों तक लाने, मेडीकल सुविधाएं और भोजन पानी की व्यवस्थाएं शामिल रही। इस दौरान लोगों को बाढ़ के समय बचने और बरती जाने वाली सावधानियों के तरीके भी बताए गए।
लगभग 2 घंटे तक चले मॉक ड्रिल के दौरान 6 बटालियन राष्ट्रीय आपदा मोचन बल कमाण्डेंट वीवीएन प्रसन्ना कुमार के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम, सिविल डिफेंस, होमगार्ड, राजस्थान पुलिस, स्थानीय प्रशासन के विभागों के कार्मिकों ने बाढ़ की स्थिति में लोगों को बरती जाने वाली सावधानियांे का मॉक ड्रिल के माध्यम से प्रदर्शन किया। इस दौरान टीम ने बाढ से बचाव के लिए संबंधित उपकरणों, नावो एवं भिन्न-भिन्न प्रकार के तरीको से पानी मे डूब रहे लोगो को बचाने का प्रदर्शन किया गया, जो काफी उच्च स्तर का एवं प्रभावशाली रहा। मौके पर उपस्थित सभी वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा एनडीआरएफ की टीम द्वारा किये गये प्रदर्शन की प्रशंसा की।
इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने कहा कि मॉक ड्रिल के माध्यम से तैयारियों में रहने वाली कमियों का पता कर उन्हें दूर किया जा सकता है। साथ ही इन तैयारियों से आमजन में भी विश्वास पैदा होता है। उन्होंने कहा कि टीम द्वारा सफल मॉक ड्रिल प्रदर्शन किया गया। पुलिस अधीक्षक जय यादव ने कहा कि आपदा के समय लोगों का जीवन बचाने की मॉक ड्रिल से स्थानीय टीमों के बीच समन्य बेहतर होता है। उन्हांेने बताया कि मॉक ड्रिल में बाढ़ के दौरान घरों में उपलब्ध चीजों से बचाव के उपाए बताए गए है, जो आपदा के समय आमजन के लिए काफी उपयोगी सिद्ध होंगे। साथ ही आमजन में अभ्यास के दौरान दी गई जानकारी से जागरूकता भी आती है।
इस मौके पर एनडीआरएफ प्रभारी योगेश कुमार मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर मुकेश चौधरी,उपखंड अधिकारी सोहन लाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरीलाल , पुलिस उप अधीक्षक हेमंत, अल्पसंख्यक अधिकारी त्रिलोक चंद मीणा ,रूपेश कुमार मीना, सहित एनडीआरएफ इंस्पेटर विजय, सब इंस्पेक्टर संदीप हुड्डा, सिविल डिफेंस ,होम गार्ड, मेडिकल टीम ,फायर ब्रिगेड सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।