ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
मोडक के लाल का आज मुंबई में इंटरनेशनल ग्लोरी अवार्ड से सम्मान
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी करेंगी सम्मान
कोटा । जिले के मोडक गांव के लाल का आज मुंबई में इंटरनेशनल ग्लोरी अवार्ड 2022 से सम्मान होगा, मुख्य अतिथि अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी डॉ दुष्यंत सिंह राठौर को अवार्ड से नवाजेगी।
कोटा जिले के मोडक गांव के निवासी डॉक्टर दुष्यंत सिंह राठौर गांव से निकलकर शहर में अपने पैशे के साथ समाज सेवा कृषि चिकित्सा कार्य में लगे हुए हैं तथा सतत रूप से आमजन के हितार्थ कार्य करते रहते हैं ।
राठौर ने बताया कि वी कनेक्ट स्टार इवेंट एंटरटेनमेंट के तत्वाधान में इंटरनेशनल ग्लोरी अवार्ड 2022 का आयोजन नोवोटल जूहू मुंबई बैंक्विट कंपैजियन में 27 अगस्त को शाम 6:30 बजे रखा गया है जिसमें मुख्य अतिथि शिल्पा शेट्टी कुंद्रा डॉ दुष्यंत सिंह राठौर का सम्मान करेंगे, डॉ राठौर का उत्तर भारत में बेस्ट हेयर ट्रांसप्लांट क्लिनिक मशहूर है इसके माध्यम से उन्होंने पूरे उत्तर भारत में पहचान बनाई और इसके लिए इन्हें नामांकित किया गया। हाडोती के पहले व्यक्ति है जिन्हें मुंबई में इंटरनेशनल ग्लोरी अवार्ड 2022 से नवाजा जाएगा।
मुंबई में सम्मान से राठौर के पैत्रक मोडक गांव में तथा उनके मित्रों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।