मोदी ने कहा "5 अगस्त को इतिहास में याद किया जाएगा", जिसकी ये हैं तीन बड़ी वजह

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महत्वपूर्ण घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि 5 अगस्त को इतिहास में हर भारतीय द्वारा याद किया जाएगा। आइये जानते हैं मोदी ने ऐसा क्यों कहा और क्या घटनाक्रम हुए जिन्हें मोदी ऐतिहासिक बता रहे हैं।

जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त करना
मोदी ने पहली घटना का जिक्र करते हुए कहा कि 5 अगस्त 2019 के दिन को इतिहास में याद किया जायेगा क्योंकि इस दिन केंद्र सरकार ने जम्मु और कश्मीर से धारा 370 को निरस्त किया था।
राम मंदिर का शिलान्यास
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोध्या मामले में दिये गये फैसले के बाद राम मंदिर के निर्माण के लिए शिलान्यास समारोह भी पिछले साल 5 अगस्त को हुआ था।
41 साल बाद हॉकी टीम का ओलंपिक में मेड़ल जीतना
मोदी ने भारतीय पुरूष हॉकी टीम को बधाई दी और इस जीत को भी उन्होंने ऐतिहासिक बताया, और इसे 5 अगस्त के घटनाक्रम में शामिल किया।
पीएम मोदी ने कहा कि "दो साल पहले आज ही के दिन जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को निरस्त किया गया था। पिछले साल इसी दिन अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की दिशा में पहला कदम उठाया गया था। आज भव्य राम मंदिर का निर्माण चल रहा है।"
एक और में पीएम मोदी ने कहा, "नया भारत रैंकों से नहीं, बल्कि पदक जीतकर वैश्विक पहचान हासिल कर रहा है। यह साबित हो गया है कि किसी की प्रगति परिवार से नहीं बल्कि कड़ी मेहनत से तय होती है। भारतीय युवा आगे बढ़ रहा है, प्रगति कर रहा है।"