गांधी जयंती के अवसर पर मोदी भारत में लॉन्च करेंगे जल जीवन मिशन ऐप, जल जीवन कोष का भी होगा शुभारंभ

जयपुर। आज 2 अक्टूबर को गांधी जंयती के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आज भारत में जल जीवन ​मिशन ऐप लॉन्च करने वाले हैं। इस ऐप के साथ पीएम मोदी राष्ट्रीय जल जीवन कोष का भी शुभारंभ करेंगे। इस ऐप और जलजीवन कोष की सहायता से हर ग्रामीण घर, स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र आदि में नल के पानी का कनेक्शन उपलब्ध कराया जायेगा।
यह घोषणा आज प्रधान मंत्री कार्यालय की तरफ से की गई जिसमें कहा गया है कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को जल जीवन मिशन पर ग्राम पंचायतों और ग्राम जल और स्वच्छता समितियों के साथ बातचीत करेंगे, जिससे ये इन योजनाओं को सही तरीके साथ लागू किया जा सके और लोगों को इसका लाभ मिल सके। पीएमओं ने बताया कि जल जीवन मिशन ऐप से इन योजनाओं को लागू करने में मदद मिलेगी और पारदर्शिता भी बढ़ेगी।

पीएमओ के बयान के अनुसार पीएम मोदी राष्ट्रीय जल जीवन कोष का भी शुभारंभ करेंगे, जो हर ग्रामीण घर, स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र आदि में नल का पानी कनेक्शन प्रदान करने के लिए योगदान की सुविधा प्रदान करेगा। योगदान किसी भी व्यक्ति, संगठन, परोपकारी द्वारा किया जा सकता है, चाहे वह भारत में हो या विदेश में हो।

पीएम मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट किया और लिखा कि “कल, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे, मैं जल शक्ति और ग्रामीण सशक्तिकरण से संबंधित एक दिलचस्प कार्यक्रम में भाग लूंगा। मैं ग्राम पंचायतों और पानी समितियों के साथ बातचीत करूंगा। जल जीवन मिशन ऐप और राष्ट्रीय जल जीवन कोष लॉन्च किया जाएगा।