जयपुर। बिहार की राजनीति में सियासी उलटफेर के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच मतभेद एक बार फिर से उभकर सामने आये हैं। सूत्रों के मुताबिक मोदी और योगी के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ दिनों पहले देश में राजनीतिक दलों पर मुफ्त की रेवडी बांटकर वोट प्राप्त करने का आरोप लगाया था। मोदी के इस बयान का समर्थन करते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने ट्विट करते हुए कहा कि , "आजकल हमारे देश में मुफ्त की रेवडी बांटकर वोट बटोरने का कल्चन लाने का भरसक प्रयास किया जा रहा है। ये रेवडी कल्चर देश के लिए बहुत घातक है।"
दूसरी तरफ योगी आदित्य नाथ ने उत्तर प्रदेश में 60 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को सरकारी बसों में निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था की घोषणा कर दी। योगी ने ट्विट करते हुए लिखा, "उत्तर प्रदेश में हम लोग बहुत शीघ्र ही 60 वर्ष से ऊपर की माताओं एवं बहनों के लिए सरकारी बसों में निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था करने जा रहे हैं।"
योगी के इन बयानों को लेकर आमआदमी पार्टी ने बीजेपी पर हमला बोला और योगी को प्रधानमंत्री मोदी का विरोधी बता दिया। आम आदमी पार्टी ने लिखा, "कुछ दिन पहले तक मोदी को योगी का पूर्ण समर्थन प्राप्त था। लेकिन बिहार में हुई बग़ावत देख योगी भी बाग़ी हो गए।"
वहीं आज पीएमओं की तरफ से फ्री की योजनाओं का नुकसान बताते हुए ट्विट किया गया जिसमें लिखा, अगर राजनीति में ही स्वार्थ होगा तो कोई भी आकर पेट्रोल.डीजल भी मुफ्त देने की घोषणा कर सकता है। ऐसे कदम हमारे बच्चों से उनका हक छीनेंगे, देश को आत्मनिर्भर बनने से रोकेंगे। ऐसी स्वार्थ भरी नीतियों से देश के ईमानदार टैक्स पेयर का बोझ भी बढ़ता ही जाएगा।